SGPGI Lucknow Doctors Save Life of Gonda Youth After Complex Gunshot Surgery

लखनऊ19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
SGPGI लखनऊ में ऑपरेशन के बाद मेडिकल टीम के साथ मरीज। - Dainik Bhaskar

SGPGI लखनऊ में ऑपरेशन के बाद मेडिकल टीम के साथ मरीज।

SGPGI के एपेक्स ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर युवक के पेट में धंसी गोली निकालकर जान बचायी है। ऑपरेशन के दौरान पेट में करीब एक लीटर खून पाया गया। छोटी आंत और बड़ी आंत में गालियों की कई चोटें मिलीं। डॉक्टरों ने युवक के स्वास्थ्य में सुधार होने पर छुट्टी कर घर भेज दिया है। यह ऑपरेशन ट्रामा सर्जन डॉ. अमित कुमार सिंह, सीनियर रेजिडेंट डॉ. वरुण गुप्ता एवं डॉ. आदित्य सिंह ने किया है।

डॉ.अमित के मुताबिक गोंडा निवासी अभय पांडेय को नौ अगस्त को जमीन के विवाद में नवाबगंज के पास खरगूपुर गांव में गोली मार दी गई थी। गंभीर अवस्था में अभ्य को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। 11 अगस्त को ऑपरेशन किया गया। कई गालियां लगने से आंतों में गहरे जख्म हो गए थे। पेट में रक्तस्राव हुआ था। डॉक्टरों ने जांच कर युवक का जटिल ऑपरेशन कर नया जीवन दिया।

इस टीम ने किया इलाज

ऑपरेशन में एनेस्थीसिया टीम में डॉ. गणपत प्रसाद,डॉ. प्रतीक सिंह बैस, डॉ. दीक्षा एवं डॉ. निखिल, डॉ. नबील के अलावा ओटी टेक्नीशियन अमित,ओम प्रकाश, मयंक बंसल, राहुल कुमार,पायल नेगी और दिव्यांशी का अहम योगदान रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *