Sensex Surges 400+ Pts, Nifty Gains 150 Pts; IT, Auto Stocks Shine

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 18 मार्च को बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 23,700 पर कारोबार कर रहा है। IT, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है।

एशियाई बाजार अपडेट

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.80% चढ़कर 5,853 पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 2.20% चढ़कर 54,898 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.20% गिरकर 25,816 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.40% नीचे 4,033 पर कारोबार कर रहा है।

GSP क्रॉप साइंस के IPO में निवेश का मौका

एग्रोकेमिकल कंपनी GSP क्रॉप साइंस के IPO का आज आखिरी दिन है। ये IPO 16 मार्च को ओपन हुआ था। कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹400 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम 14,720 रुपए लगाने होंगे।

अमेरिकी बाजार में 17 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 46 अंक (0.10%) बढ़कर 46,993 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.47% बढ़कर 22,47 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 16 अंक (0.25%) गिरकर 6,716 पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 18 मार्च को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेंक्स 568 अंक की तेजी के साथ 76,071 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 172 अंक की बढ़त रही, ये 23,581 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.