Sensex Nifty Crash; Stock Market BSE NSE Update

  • Hindi News
  • Business
  • Sensex Nifty Crash; Stock Market BSE NSE Update | Auto Banking Share Price

मुंबई45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स मेंआज यानी गुरुवार, 30 अप्रैल को 450 अंक (0.48%) की गिरावट है। ये 77,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 140 अंकों (0.55%) की गिरावट है, ये 24,050 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि सरकार बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक अपने शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।

बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें

  1. ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
  3. अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

एशियाई बाजार में आज गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6668 -35 -0.25%
निक्केई (जापान) 59305 -613 -1.02%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25757 -355 -1.28%

29 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 48862 -280 -0.57%
नैस्डैक 24673 +9 +0.04%
S&P 500 7136 -3 -0.04%

ब्रेंट क्रूड ऑयल 120 डॉलर प्रति बैरल के पार

ब्रेंट क्रूड ऑयल 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया हैं। 2022 के बाद पहली बार कच्चा तेल 120 डॉलर डॉलर के पार निकला है। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 29 अप्रैल को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 609 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 77,496 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 182 अंक (0.76%) की तेजी रही, ये 24,178 पर बंद हुआ था।

—————————————————————–

बाजार ये जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

रुपया रिकॉर्ड ऑल टाइम लो पर आया:1 डॉलर की कीमत 95.20 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा

भारतीय रुपया आज यानी 30 अप्रैल को डॉलर के मुकाबले 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। मिडिल ईस्ट युद्ध और एनर्जी सप्लाई रुकावटों से यह गिरावट आई। विदेशी ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन के मुताबिक, ईरान युद्ध जारी रहा तो रुपया 98 तक जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.