Sanjay Bangar Daughter; Anaya Bangar Cricket Australia Update

स्पोर्ट्स डेस्क13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ ने बैंकॉक में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद यह पोस्ट शेयर की थी। अनाया इससे पहले आर्यन बांगड़ थे। - Dainik Bhaskar

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ ने बैंकॉक में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद यह पोस्ट शेयर की थी। अनाया इससे पहले आर्यन बांगड़ थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बैटिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ के क्रिकेट में वापसी का रास्ता खुल गया है। अनाया ने जेंडर ट्रांजिशन के दौरान हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) और मार्च 2026 में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उन्हें अपनी ‘ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स इन एलीट क्रिकेट पॉलिसी’ के तहत ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति दी है।

CA के फैसले के मुताबिक अनाया मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट खेल सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें तय शर्तें पूरी करनी होंगी। इस फैसले से उनके लिए विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में खेलने का रास्ता भी खुल सकता है। हालांकि, CA की मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि उन्हें WBBL की किसी टीम में कॉन्ट्रैक्ट मिल गया है।

हार्मोन थेरेपी और सर्जरी के बाद क्रिकेट में वापसी

अनाया ने जेंडर ट्रांजिशन की प्रक्रिया के दौरान हार्मोन थेरेपी कराई और मार्च 2026 में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में वापसी के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क किया।

CA ने उनके मामले की समीक्षा के बाद उन्हें फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने की अनुमति दी है। प्रीमियर क्रिकेट को CA की नीति में कम्युनिटी क्रिकेट की श्रेणी में रखा गया है, इसलिए इसमें खेलने के लिए एलीट क्रिकेट वाली पात्रता शर्तें लागू नहीं होतीं।

आर्यन बांगर अपने पिता संजय बांगर के साथ (बाएं), बाद में वह अनाया बन गईं।

आर्यन बांगर अपने पिता संजय बांगर के साथ (बाएं), बाद में वह अनाया बन गईं।

मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट के लिए शर्त पूरी करनी होगी

WBBL जैसी एलीट प्रतियोगिताओं के लिए अनाया को CA की मेडिकल पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। CA के पत्र के मुताबिक मार्च 2027 से उनकी एलीट क्रिकेट पात्रता इस बात पर निर्भर होगी कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर उनके ब्लड टेस्ट में सीरम टेस्टोस्टेरोन 10 nmol/L से कम हो और वे पॉलिसी की बाकी शर्तों को भी पूरा करती रहें।

अनाया बोलीं- एक समय लगा था क्रिकेट हमेशा के लिए खो दिया

अनाया ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले को अपने लिए बेहद भावुक पल बताया। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें सच में लगने लगा था कि वे शायद दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी।

उन्होंने कहा कि बचपन से क्रिकेट उनकी पहचान का अहम हिस्सा रहा है। ट्रांजिशन के बाद क्रिकेट से दूर होना उनके लिए सबसे मुश्किल अनुभवों में से एक था।

अनाया के मुताबिक, यह सिर्फ किसी महिला लीग में शामिल होने का मामला नहीं है, बल्कि उस खेल में वापस लौटने का मौका है, जिससे वे बचपन से प्यार करती हैं।

मुंबई अंडर-19 क्रिकेट खेल चुकी हैं

अनाया इससे पहले मुंबई की एज-ग्रुप क्रिकेट में खेल चुकी हैं। उन्होंने मुंबई अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेला था और उस दौर में सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान जैसे खिलाड़ियों के साथ भी खेल चुकी हैं।

भारत में महिला क्रिकेट खेलने का रास्ता स्पष्ट नहीं

भारत में ट्रांसजेंडर महिलाओं के महिला क्रिकेट में खेलने को लेकर BCCI की स्पष्ट नीति सामने नहीं आई है। दूसरी ओर, ICC ने 2023 में पुरुष यौवन से गुजर चुके ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को एलीट महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने से रोकने की नीति अपनाई थी। ____________________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए:भारत के स्कोर से 238 रन पीछे, 2 विकेट बचे; कोलंबो टेस्ट का चौथा दिन आज

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। बुधवार को मैच का चौथा दिन है। श्रीलंका पहली पारी में 265/8 के स्कोर से आगे खेलेगा। वह भारत के पहली पारी के स्कोर 503/9 से 238 रन पीछे है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.