PV Sindhu Out Of Arctic Open 2026

  • Hindi News
  • Sports
  • PV Sindhu Out Of Arctic Open 2026 | Vantaa Badminton Quarter Final Loss

वंता (फिनलैंड)12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की पीवी सिंधु शुक्रवार को फिनलैंड के वंता में आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं।

2 बार की ओलिंपिक पदक विजेता सिंधु को टॉप सीड और दुनिया की नंबर-5 खिलाड़ी रत्चानोक इंतानोन ने 21-11, 19-21, 21-18 से हराया। मुकाबला एक घंटे और दो मिनट चला।

छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने जापान की रिको गुंजी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। बाद में पुरुष डबल्स में कृष्ण प्रसाद गरगा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी भी क्वार्टरफाइनल में हार गई।

सिंधु एशियन गेम्स 2026 में भी भारत को मेडल नहीं दिला सकी थीं।

सिंधु एशियन गेम्स 2026 में भी भारत को मेडल नहीं दिला सकी थीं।

तीसरे गेम तक चला सिधु-इंतानोन मैच

इंडोनेशिया की रत्चानोक इंतानोन ने पहला गेम 21-11 से जीता। सिंधु ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 21-19 से जीत दर्ज की।

इंतानोन ने निर्णायक गेम 21-18 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ सिंधु के खिलाफ उनका हेड-टु-हेड रिकॉर्ड 10-4 हो गया है।

सिंधु ने जुलाई में जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था।

सिंधु ने जुलाई में जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था।

पुरुष डबल्स जोड़ी भी हारी

दिन के बाद के मुकाबले में कृष्ण प्रसाद गरगा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी को डेनमार्क के क्रिश्चियन फॉस्ट क्येर और रासमस क्येर ने हराया।

डेनमार्क की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबला 21-13, 21-14 से जीता। इसके साथ भारतीय जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

—————————————————————–

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *