Sambhal Juma Namaz Security | CCTV Surveillance & Police Barricading

फिरोज अली | संभल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और शाही जामा मस्जिद क्षेत्र सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया।

विवादित स्थल की ओर जाने वाले तीनों रास्तों पर बैरियर लगाकर आवागमन नियंत्रित किया गया। नमाजियों के अलावा अन्य लोगों को इन रास्तों से जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बनाए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जामा मस्जिद क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न हिस्सों पर नजर रखी गई।

5 तस्वीरें देखिए-

संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर करीब 1:40 बजे मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के लिए पहुंचे। निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई, जिसमें देश और शहर में अमन-शांति तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई। नमाज के बाद करीब 2:20 बजे तक नमाजी अपने घरों को लौट गए।

थाना पुलिस के साथ आरआरएफ और पीएसी के जवानों ने विभिन्न क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जामा मस्जिद में सईद अख्तर, मोहम्मद फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मोहम्मद शाह हुसैन, मोहम्मद अकरम, कमर, कमाल, शमीम, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नंन्हे, गुलाम आजाद, तैयब हसन, मोहम्मद तालिब इब्राहिम, पप्पू और फिरोज सहित कई लोग मौजूद रहे।

नबाब साद आदिल ने बताया कि जामा मस्जिद में लगभग 300 से 400 लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि संभल में माहौल अच्छा है और शांति कायम है। नमाज के बाद देश-दुनिया में अमन और शांति की दुआ की गई। अल्ली पहलवान ने भी नमाज को बेहद शांतिपूर्ण बताया और कहा कि इसमें 400 से अधिक लोग शामिल हुए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस-प्रशासन के सहयोग की सराहना की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *