- Hindi News
- Sports
- FIFA World Cup 2026: Ronaldos Portugal Vs Uzbekistan, Kanes England Vs Ghana
स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार देर रात और बुधवार सुबह चार मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन पर रहेंगी। पुर्तगाल का मुकाबला उज्बेकिस्तान से रात 10:30 बजे हॉस्टन स्टेडियम में होगा। वहीं इंग्लैंड की टीम घाना के खिलाफ रात 1:30 बजे बॉस्टन स्टेडियम में उतरेगी।
इसके अलावा पनामा-क्रोएशिया सुबह 4:30 बजे और कोलंबिया-डीआर कांगो के बीच मैच सुबह 7:30 बजे खेले जाएंगे।

प्रैक्टिस के समय क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
मैच-47: जीत की तलाश में उतरेगा पुर्तगाल
ग्रुप-K में शामिल पुर्तगाल का सामना उज्बेकिस्तान से होगा। दोनों टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। पुर्तगाल ने अपने पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था, जबकि उज्बेकिस्तान को कोलंबिया के खिलाफ 3-1 से हार मिली थी।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले मैच में गोल नहीं कर सके थे। वह पिछले 10 बड़े टूर्नामेंट मैचों में गोल नहीं कर पाए हैं। दूसरी ओर उज्बेकिस्तान को कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव और युवा स्टार अब्बोसबेक फैजुल्लाएव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
पॉसिबल स्टार्टिंग XI
पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कैंसलो, रुबेन डायस, गोंकालो इनासियो, नूनो मेंडेस, वितिन्हा, जोआओ नेवेस, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, राफेल लियाओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
उज्बेकिस्तान: उत्किर युसुपोव, खोजियाकबर अलीजोनोव, अब्दुकोदिर खुसानोव, रुस्तम अशुरमातोव, फर्रुख सैफिएव, ओताबेक शुकुरोव, जलोलिद्दीन मशारिपोव, ओदिलजोन खामरोबेकोव, अब्बोसबेक फैजुल्लाएव, ओस्तोन उरुनोव, एल्डोर शोमुरोदोव।
मैच-45: नॉकआउट के करीब पहुंचना चाहेगा इंग्लैंड
ग्रुप-L में इंग्लैंड का सामना घाना से होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीते थे। इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया था, जबकि घाना ने पनामा को 1-0 से मात दी थी। इस मैच की विनर टीम नॉकआउट दौर के बेहद करीब पहुंच जाएगी।
इंग्लैंड को हैरी केन, जूड बेलिंगहम और बुकायो साका से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। केन अगर इस मैच में गोल करते हैं तो वह वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दूसरी ओर घाना की उम्मीदें एंटोनी सेमेन्यो, इनाकी विलियम्स और कप्तान जॉर्डन अयेव पर टिकी होंगी।
पॉसिबल स्टार्टिंग XI
इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, रीस जेम्स, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, नीको ओ’राइली, डेक्लान राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंगहम, बुकायो साका, एंथनी गॉर्डन, हैरी केन।
घाना: लॉरेंस अती जिगी, अलीदु सैदू, अब्दुल मुमिन, जेरोम ओपोको, गिडियन मेंसा, थॉमस पार्टी, एलीशा ओवुसु, अब्दुल फतावू, एंटोनी सेमेन्यो, इनाकी विलियम्स, जॉर्डन अयेव।

मैच-46: वापसी की तलाश में क्रोएशिया
ग्रुप-L में क्रोएशिया का मुकाबला पनामा से होगा। दोनों टीमें अपने शुरुआती मुकाबले हार चुकी हैं। क्रोएशिया को इंग्लैंड ने 4-2 से हराया था, जबकि पनामा को घाना के खिलाफ अंतिम मिनटों में गोल खाकर हार झेलनी पड़ी थी।
क्रोएशिया को अनुभवी कप्तान लुका मोड्रिच, इवान पेरिसिच और आंद्रेज क्रामारिच से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर पनामा अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत की तलाश में उतरेगा। टीम की नजर इस्माइल डियाज और अनिबाल गोडोय पर रहेगी।
पॉसिबल स्टार्टिंग XI
पनामा: लुइस मेजिया, अमीर मुरिलो, जोसे कॉर्डोबा, फिदेल एस्कोबार, एरिक डेविस, अनिबाल गोडोय, एडलबर्टो कार्रास्क्विला, आंद्रेस आंद्रादे, योएल बार्सेनास, इस्माइल डियाज, जोसे फजार्डो।
क्रोएशिया: डोमिनिक लिवाकोविच, जोसिप स्टानिसिच, जोस्को ग्वार्डियोल, जोसिप सुतालो, डुजे कालेटा-कार, मातेओ कोवाचिच, लुका मोड्रिच, मार्टिन बटुरिना, इवान पेरिसिच, आंद्रेज क्रामारिच, पेटार मूसा।
मैच-48: जीत से नॉकआउट का टिकट पक्का करना चाहेगा कोलंबिया
ग्रुप-K में कोलंबिया का सामना डीआर कांगो से होगा। कोलंबिया ने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया था, जबकि डीआर कांगो ने पुर्तगाल को 1-1 से रोककर बड़ा उलटफेर किया था।
कोलंबिया की नजर लगातार दूसरी जीत पर होगी। टीम को लुइस डियाज और जेम्स रोड्रिगेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वहीं डीआर कांगो के लिए योआने विस्सा सबसे बड़े खतरे साबित हो सकते हैं। उन्होंने पुर्तगाल के खिलाफ टीम का पहला वर्ल्ड कप गोल दागा था।
पॉसिबल स्टार्टिंग XI
कोलंबिया: कैमिलो वर्गास, डेनियल मुनोज, डाविन्सन सांचेज, जोहन लुकुमी, जोहान मोजिका, रिचर्ड रियोस, जेफरसन लेर्मा, जेम्स रोड्रिगेज, जॉन एरियास, लुइस डियाज, जॉन कॉर्डोबा।
डीआर कांगो: लियोनेल मपासी, आरोन वान-बिसाका, शांसेल म्बेम्बा, एक्सेल तुआंजेबे, जोरिस कायेम्बे, सैमुअल मूटूसामी, नोआ सादिकी, थियो बोंगोंडा, गाएल काकुता, योआने विस्सा, सेड्रिक बाकांबू।
