Ronaldos 6th World Cup | Portugal Squad Announced for FIFA 2026

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए पुर्तगाल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी में टीम का ऐलान किया है। 41 साल के अल नासर फॉरवर्ड रोनाल्डो टूर्नामेंट में उतरते ही रिकॉर्ड छठा फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले फुटबॉलर बन जाएंगे।

पुर्तगाल को ग्रुप-के में डीआर कांगो, कोलंबिया और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है। टीम में ब्रूनो फर्नांडिस और बर्नार्डो सिल्वा जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।

मेसी और ओचोआ भी रचेंगे इतिहास, रोनाल्डो के क्लब में शामिल होंगे

इस साल फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ भी इतिहास रच सकते हैं। दोनों खिलाड़ी रोनाल्डो के साथ 6 वर्ल्ड कप खेलने वाले एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे।

वर्ल्ड कप से पहले चिली और नाइजीरिया से खेलेंगे वॉर्म-अप मैच

पुर्तगाल की टीम अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है। ग्रुप स्टेज से पहले टीम चिली और नाइजीरिया के खिलाफ दो इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी। इन मैचों में टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन और बेंच स्ट्रेंथ को परखेगा।

पुर्तगाल फुटबॉल एसोसिएशन की घोषित टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: डिएगो कोस्टा, जोस सा, रुई सिल्वा, रिकार्डो वेल्हो।

डिफेंडर्स: डिएगो डालोट, मैथियस नुनेस, नेल्सन सेमेडो, जोआओ केंसैलो, नूनो मेंडेस, गोंसालो इनासियो, रेनाटो वेइगा, रूबेन डियास, टॉमस अराउजो।

मिडफील्डर: रूबेन नेवेस, जोआओ नेवेस, विटिन्हा, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ, फ्रांसिस्को कॉन्सिसिओ, सामू कोस्टा।

फॉरवर्ड: पेड्रो नेटो, राफेल लियो, गोंसालो गुएडेस, गोंसालो रामोस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *