Revsa Village Canal Accident | Chanduali Auto Overturns, 3 Youth Injured

रविकांत सिंह | चंदौली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक मालवाहक ऑटो रिक्शा नहर किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

यह घटना रेवसां गांव के समीप हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक तेज गति से ऑटो चला रहा था, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। बाद में, जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त ऑटो रिक्शा को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गई। अस्पताल पहुंचने पर तीनों युवकों को तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, घायलों की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी करण (32 वर्ष), अरुण (19 वर्ष) और राजेश (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

सदर कोतवाल बीके पांडेय ने बताया कि सभी घायल सुरक्षित हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *