Ram Mandir Trust Resignation | Maharashtra Rain Bridge Collapse; Vaibhav Roshan in Zimbabwe Series,

.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर किया। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण जमकर तबाही हुई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि जिम्बाब्वे सीरीज से संजू सैमसन को टीम से बाहर किया गया।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1.PM मोदी इंडोनेशिया दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यहां के सबसे बड़े हिंदू मंदिर जाएंगे।

2. तुर्किये की राजधानी अंकारा में 7–8 जुलाई को NATO समिट होगा। ट्रम्प भी शामिल होंगे।

3. भारत Vs इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच रात 10 बजे से होगा।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. चढ़ावा चोरी केस- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा की छुट्टी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर किया। दोनों ने 26 जून को इस्तीफा दिया था। चंपत की जगह नए ट्रस्टी रिटा. IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया। कृष्ण दलित समाज से आते हैं। चढ़ावा चोरी मामले में 3 घंटे तक चली बैठक चली।

कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि चंपत राय ने कहा, ‘जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, तब तक पद पर बने रहना सही नहीं है।’ गिरी ने सोने की मढ़ी रामायण और चांदी का सामान भी दिखाया, जिनके चोरी और गायब होने का आरोप लगाया गया था।

दान में ₹3,264 करोड़ मिले, ₹2,370 करोड़ खर्च: ट्रस्ट को मंदिर निर्माण से पहले दान में ₹3,264 करोड़ मिले। ₹2,370 करोड़ निर्माण में खर्च हुए। 31 मार्च 2026 तक ₹582 करोड़ चढ़ावा मिला। ₹391 करोड़ ट्रस्ट संचालन और अन्य कामों पर खर्च हुए। बाकी रकम बैंक में जमा है। गोविंद देव गिरी ने वो सोने की रामाणय और चांदी के वो सभी सामान भी दिखाए, जिनके चोरी और गायब होने का दावा किया गया था। पूरी खबर पढ़ें

2. लैंडस्लाइड के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बंद; गुजरात के 10 जिलों में बाढ़ के हालात

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का रास्ता लैंडस्लाइड से बंद हो गया। मुंबई-पुणे रेल रूट पर पटरियां पानी में डूब गईं। तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हुईं, 20 ट्रेनें कैंसिल की गईं। सातारा के महाबलेश्वर में वेण्णा नदी का पुल टूट गया। मुंबई एयरपोर्ट पर 17 फ्लाइट रद्द हुईं। मुंबई में प्राइवेट ऑफिसों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पर रहेंगे। सभी स्कूलों की छुट्टी की गई है।

गुजरात में भी बारिश के कारण तबाही है। जूनागढ़, अमरेली, जामनगर समेत 10 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। सूरत में 14 घंटे में 122mm, वलसाड में 115mm बारिश हुई। इधर, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड में 6-7 गाड़ियां मलबे में दब गईं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई।

पूरी खबर पढ़ें…

3. राममंदिर आरोपी टिन्नू यादव से नाम जोड़ने पर अखिलेश भड़के, बोले- भाजपा सांसद पोस्ट डिलीट करें

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जोड़ा रहा है। झारखंड की गोड्‌डा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने X पर लिखा- ‘टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था।’

अखिलेश बोले- पोस्ट हटाएं वरना FIR कराऊंगा: सांसद के आरोप पर अखिलेश नाराज भड़क गए। उन्होंने सोमवार शाम 4:17 बजे सांसद निशिकांत दुबे को पोस्ट हटाने की सख्त चेतावनी दी। अखिलेश ने कहा- भाजपा सांसद 10 मिनट के भीतर अपना झूठा सोशल मीडिया पोस्ट हटा लें, नहीं तो उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

सपा प्रमुख ने लिखा-

QuoteImage

जिन लोगों ने इस पोस्ट को शेयर या प्रचारित किया है, वे भी इसे तुरंत डिलीट करें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा और उसके समर्थक ‘पीडीए समाज’ को बदनाम करने के लिए झूठ फैला रहे। पीडीए समाज इसका एकजुट होकर जवाब देगा।

QuoteImage

पूरी खबर पढ़ें…

4. जिम्बाब्वे दौरे से संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल; रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी

BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे से ओपनर संजू सैमसन को बाहर किया। 23 से 26 जुलाई तक होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया। इसके अलावा इंग्लैंड-आयरलैंड की टी-20 टीम की तुलना में भारत ने 6 बदलाव किए हैं। रिंकू सिंह, मयंक यादव को लाया गया है। प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे को पहली बार टी-20 टीम में चुना गया।

संजू को बाहर करने वजह नहीं बताई: बोर्ड ने संजू को टीम से बाहर करने की कोई वजह भी नहीं बताई। संजू टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

5. अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% पिघला, ऊंचाई एक फीट बची, 3 दिन में 56 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

अमरनाथ में बनने वाले पवित्र शिवलिंग का आकार पिघलकर एक फीट रह गया है। सोमवार को एक फीट के बाबा बर्फानी की फोटो सामने आई। 57 दिन चलने वाली यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी।

पिछले साल से 18% ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए: पिछले 3 दिनों में 56 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले साल से 18.6% ज्यादा रहा। 2025 में पहले तीन दिन में 47,972 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। यात्रा के लिए इस साल 4 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. इंटरनेशनल: PM मोदी को इंडोनेशिया में फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया: देश की 85% आबादी मुस्लिम, एयरलाइन का नाम गरुड़ (पूरी खबर पढ़ें)

2. नेशनल: महिलाओं को हर महीने मिलने वाली नकद राशि बढ़नी चाहिए:पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद का राज्यों को कैश स्कीम पर सुझाव (पूरी खबर पढ़ें)

3. बॉलीवुड: दिलजीत की 2 दिन पहले रिलीज ‘सतलुज’ OTT से हटाई: फिल्म में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार हत्याओं का दावा (पूरी खबर पढ़ें)

4. स्पोर्ट्स: ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर, नेमार ने रिटायरमेंट लिया: नॉर्वे ने 2-1 से हराया, पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, इंग्लैंड भी जीता (पूरी खबर पढ़ें)

5. उत्तर प्रदेश: ‘क्या ताजमहल तेजो महालय मंदिर था’: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र-ASI से मांगा जवाब; सर्वे कमिश्नर नियुक्त करने की मांग पर सुनवाई (पूरी खबर पढ़ें)

6. नेशनल: सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है (पूरी खबर पढ़ें)

7. बिजनेस: भगोड़े नीरव मोदी को जल्द लाया जा सकता है भारत: यूरोपियन-कोर्ट में आखिरी केस भी हारा; पिछले 7 साल से लंदन की जेल में बंद (पूरी खबर पढ़ें)

9. पंजाब: कांग्रेस में चुनाव से पहले बगावत, इंचार्ज बघेल की मीटिंग छोड़कर दिल्ली रवाना; 1 सांसद-6 MLA का समर्थन (पूरी खबर पढ़ें)

10. राजस्थान: राहुल गांधी जयपुर में बस-ट्रक की बॉडी बिल्डिंग वर्कशॉप पहुंचे: कहा- मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारे बनकर रह गए (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

बाढ़ में फ्रिज के अंदर बैठकर बचाई जान

ब्राजील में आई भीषण बाढ़ के दौरान 20 साल के युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की जान बचाने के लिए फ्रिज को ही नाव बना दिया। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर:‘हमारे पास भारत है’, नेतन्याहू ने जेडी वेंस को क्यों दिया ऐसा जवाब; भारत-इजराइल की ‘पक्की दोस्ती’ के पीछे की कहानी

2. जरूरत की खबर: जंग लगा चाकू तुरंत फेंकें: कंटेमिनेशन का रिस्क, FSSAI की चेतावनी, 6 संकेत दिखें तो चाकू बदलें, 9 फूड सेफ्टी टिप्स

3. मंडे मेगा स्टोरी: जब ताबूत से गिरे खुमैनी, कफन के चीथड़े उड़े: खामेनेई के जनाजे में 3 करोड़ लोग जुटेंगे; शिया मुसलमानों में मातम इतना अहम क्यों

4. रणवीर सिंह@41, काम मांगने पर प्रोड्यूसर ने कुत्ता छोड़ा: कभी अमेरिका में वेटर का काम किया, आज हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर

5. फिजिकल हेल्थ: आंखों से मिलता हार्ट डिजीज का संकेत:इन लक्षणों को इग्नोर न करें, डॉक्टर से जानें हार्ट को हेल्दी रखने के टिप्स

6. चंपत राय-अनिल मिश्रा साजिश रचने के आरोपी बनेंगे?: राम मंदिर में चोरी की बात छिपाई, नाक के नीचे डकैती होती रही

7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: 7 बच्चों की मौत के बाद भी स्कूलों में घटिया मरम्मत, 503 करोड़ के फंड में फर्जीवाड़ा

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कुंभ राशि वालों को रुकी पेमेंट मिल सकती है। नौकरी की अच्छी खबर के आसार हैं। मीन राशि वालों को रियल एस्टेट में फायदे के योग हैं। जानिए आज का राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.