- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi PM Face 2029; Telangana CM A Revanth Reddy | INDIA Alliance
तेलंगाना6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी की व्यक्तिगत इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को राहुल गांधी को 2029 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले राहुल गांधी के नाम की घोषणा करेगी और फिर I.N.D.I.A. ब्लॉक के सहयोगियों को समर्थन के लिए मनाया जाएगा।
रेवंत रेड्डी ने एक न्यूज कॉन्क्लेव में कहा- राहुल व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं रखते हैं। हालांकि, हाल ही में विकाराबाद में हुई एक मीटिंग में मैंने उन्हें यह जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए राजी किया।
सीएम बोले- जनता से समर्थन मांगा जाएगा
सीएम ने कहा, मेरा लक्ष्य राहुल गांधी को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाना है। वह पार्टी द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।
INDIA गठबंधन की ओर से एक व्यापक नीति दस्तावेज तैयार किया जाएगा और उसी आधार पर जनता से समर्थन मांगा जाएगा।
राहुल गांधी की व्यक्तिगत इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं
उन्होंने कहा कि आज लोग स्विगी स्टाइल राजनीति चाहते हैं, जिसमें तुरंत परिणाम सीधे उनके दरवाजे तक पहुंचें।
एक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी की व्यक्तिगत इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है।
INDIA गठबंधन के नेतृत्व को लेकर पहले भी उठे थे कई नाम
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस और DMK नेताओं ने ममता बनर्जी और एमके स्टालिन के नाम INDIA गठबंधन के नेतृत्व के लिए आगे बढ़ाने के संकेत दिए थे।
हालांकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दोनों दलों की हार के बाद विपक्षी राजनीति में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।
——————————————–
ये खबर भी पढ़ें…
ममता बोलीं- जो TMC छोड़कर जाना चाहता है जाए:पार्टी को फिर खड़ा करने की अपील; कहा- जरूरत पड़ी तो खुद दफ्तर पेंट करूंगी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से TMC के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लौटेंगे। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी दफ्तरों को पेंट करने के लिए तैयार हूं। पूरी खबर पढ़ें
