.
कल की बड़ी खबर पंजाब भाजपा हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट होने को लेकर रही। दूसरी बड़ी खबर मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष की रही। ईरान ने अमेजन ऑफिस पर हमला किया।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- भोजशाला विवाद मामले में MP हाईकोर्ट हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करेगा।
- गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में चुनावी रैली करेंगे।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. ईरान ने बहरीन में अमेजन ऑफिस पर हमला किया; माइक्रोसॉफ्ट, एपल और गूगल भी निशाने पर

ईरान ने बहरीन में अमेरिकी कंपनी अमेजन वेब सर्विस के डेटा सेंटर पर हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के बाद उस जगह पर आग लग गई। दरअसल, ईरान ने धमकी दी थी कि वह मिडिल ईस्ट में 18 अमेरिकी कंपनियों के ऑफिस पर हमला करेगा। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, मेटा जैसी कंपनियां शामिल हैं।
ट्रम्प- ईरान से डील की जरूरत नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते (डील) की जरूरत नहीं है। अमेरिका यह युद्ध 2 से 3 हफ्तों में खत्म कर सकता है।
खबर से जुड़े अहम अपडेट्स…
- जंग से मिडिल ईस्ट को अब तक ₹18 लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है।
- ईरान में 1.15 लाख से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
- UAE से LPG के दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार करके भारत पहुंच गए हैं।
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस हफ्ते 35 देशों की अहम बैठक की मेजबानी करेगा। इसमें होर्मुज को फिर से खोलने पर चर्चा होगी।
पूरी खबर पढ़ें…
2. पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट, खालिस्तानी संगठन ने जिम्मेदारी ली

घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड फेंकता दिख रहा है।
चंडीगढ़ में भाजपा के पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाके से गाड़ियों के शीशे टूट गए और दीवार पर छर्रों के निशान मिले। मौके पर बम स्क्वायड और फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं।
ग्रेनेड फेंकता दिखा शख्स: मामले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें संदिग्ध शख्स ग्रेनेड फेंककर भागता दिख रहा है। इसके अलावा पुलिस को CCTV में 2 संदिग्ध भी नजर आए, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर की ओर से एक पोस्ट भी सामने आई, जिसमें खालिस्तानी संगठन हमले की जिम्मेदारी ले रहा है।
पूरी खबर पढ़ें…
3. चोर का पीछा कर रहे सिपाही के ट्रेन से दोनों पैर कटे, गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा

यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटक गया। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी सिपाही आकाश सिंह ने आरोपी को पकड़ लिया। लखनऊ KGMU ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।
मारपीट की सूचना पर पहुंचे आकाश: जीआरपी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो युवकों में मारपीट होने लगी। इसमें एक युवक ने सुनील कुमार पर पैसे चोरी का आरोप लगाया। मारपीट होती देख सिपाही आकाश सिंह पहुंच गए। वह दोनों युवकों को पकड़कर जीआरपी थाने ले आए। पूछताछ के बाद सुनील को शक के आधार पर बैठा लिया।
सिपाही से हाथ छुड़ाकर भागा चोर: कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म-1 पर लखनऊ की ओर जा रही डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आ गई। अचानक सुनील ने सिपाही आकाश से अपना हाथ छुड़ाया और चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए भागने लगा। आकाश ने दौड़ लगाकर आरोपी को बाहर खींचा। इसी दौरान वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ गए।
पूरी खबर पढ़ें…
4. बरेली में भाजपा नेत्री को सेक्सी बताने वाले प्रॉक्टर को घेरा, प्रिंसिपल ऑफिस में लड़कियां मारने दौड़ीं

बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर ने भाजपा नेत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- बाबी (साध्वी) भी कम सेक्सी नहीं होती। पोस्ट वायरल होने पर छात्र उग्र हो गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल ऑफिस का घेराव किया।
मार से बचने के लिए छिपे प्रॉक्टर: प्रिंसिपल ऑफिस में घुसकर प्रॉक्टर आलोक खरे के साथ हाथापाई की। छात्राएं उनको मारने के लिए आगे बढ़ीं, तो प्रॉक्टर लोगों के पीछे छुप गए। कॉलेज के स्टाफ ने किसी तरह बचाकर उन्हें वहां से निकाला। प्रिंसिपल ने हालात को बिगड़ता देख चीफ प्रॉक्टर को पद से हटा दिया है। पूरी प्रॉक्टोरियल टीम को भंग करने का आदेश दिया है।
माध्वी लता ने ओवैसी के खिलाफ लड़ा चुनाव: प्रोफेसर ने भगवा भेष में जिस महिला की तस्वीर शेयर की, वो भाजपा नेत्री कोम्पेला माध्वी लता हैं। 2024 में उन्होंने हैदराबाद से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, चुनाव में उनकी हार हुई थी।
पूरी खबर पढ़ें…
5. टेक कंपनी ओरेकल ने 30 हजार कर्मचारी निकाले, मेल कर लिखा- आज लास्ट वर्किंग डे

ओरेकल अमेरिकी टेक कंपनी है, जो दुनियाभर में कंपनियों को डेटा सर्विस देती है।
दुनिया के छठे सबसे अमीर कारोबारी लैरी एलिसन की टेक कंपनी ओरेकल ने करीब 30 हजार कर्मचारियों को निकाल दिया है। इनमें 12 हजार भारतीय कर्मचारी हैं। 31 मार्च की सुबह कर्मचारियों को मेल मिला कि आज उनका आखिरी दिन है और कुछ ही मिनटों में उनका सिस्टम एक्सेस बंद कर दिया गया।
AI की वजह से छंटनी: कंपनी ने अभी तक छंटनी का कारण नहीं बताया, लेकिन दावा किया जा रहा है कि AI की वजह से कर्मचारियों को निकाला गया है।
पूरी खबर पढ़ें…
6. इंडिगो ने हवाई किराया बढ़ाया, घरेलू उड़ानें ₹950, इंटरनेशनल ₹10,000 तक महंगी

एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% होती है।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट्स आज से महंगी हो गईं हैं। घरेलू उड़ानों के लिए अधिकतम 950 रुपए तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए अधिकतम 10 हजार रुपए तक ज्यादा चार्ज देना होगा।
इंडिगो ने क्यों बढ़ाया किराया: कंपनी के मुताबिक, यह फैसला जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण लिया गया है। इंडिगो ने 18 दिन में दूसरी बार हवाई किराया बढ़ाया है। इससे पहले 14 मार्च को कंपनी ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया था।
पूरी खबर पढ़ें…
7. धुरंधर-2 ने 13 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए 1435 करोड़, चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बनी

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने 13 दिनों में दुनियाभर से 1435 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। साथ ही RRR के ऑल टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही यह भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कमाई के मामले में दंगल, पुष्पा-2 और बाहुबली-2 अब भी आगे हैं।
आदित्य धर ने बॉलीवुड में बनाया रिकॉर्ड: धुरंधर और धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर बॉलीवुड के इकलौते निर्देशक बन गए हैं, जिन्होंने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई वाली दो फिल्में दी हैं। उनसे पहले एसएस राजामौली भी बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी दो 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में बना चुके हैं।

पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- बिजनेस: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹218 तक महंगा हुआ: रेल टिकट रिफंड और टोल के नियम बदले, इनहैंड सैलरी भी घटेगी; अप्रैल में 15 बदलाव (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: मोदी बोले- कांग्रेस के राजकुमार की हार की सेंचुरी पक्की:ममता ने कहा- भाजपा हमारा पैसा लूट रही और झूठ बोल रही (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: बंगाल SIR- 60 लाख में 47 लाख आपत्तियां निपटीं: SC बोला- 7 अप्रैल तक सबका निपटारा होगा; ट्रिब्यूनल गलत तरीके से जोड़े-हटाए नामों को सुधारेंगे (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: निशिकांत दुबे ने माफी मांगी, कहा- बीजू पटनायक बड़े नेता:पहले बताया था CIA और नेहरु के बीच की कड़ी; अब बोले- मेरे बयान को गलत समझा (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पास: लोकसभा में विदेशी अंशदान संशोधन विधेयक पर हंगामा, ‘FCRA बिल वापस लो’ के नारे लगे (पूरी खबर पढ़ें)
- इंटरनेशनल: ईरान में सरकार-सेना के बीच टकराव बढ़ा: रिपोर्ट में दावा- मुजतबा खामेनेई से नहीं मिल पा रहे राष्ट्रपति, कंट्रोल IRGC के हाथ में (पूरी खबर पढ़ें)
- स्पोर्ट्स: चहल ने तोड़ा जडेजा का IPL रिकॉर्ड: 7-15 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट, अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर; PBKS-GT मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स (पूरी खबर पढ़ें)
- बिजनेस: जेट फ्यूल 100% महंगा, लेकिन भारत में दाम नहीं बढ़ेंगे: सरकार ने कीमतों पर 25% का कैप लगाया; घरेलू उड़ानों का किराया कंट्रोल में रहेगा (पूरी खबर पढ़ें)
- नेशनल: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक आतंकी ढेर: मंगलवार से ऑपरेशन चल रहा था; एक और आतंकी के छिपे होने की सूचना (पूरी खबर पढ़ें)
- इंटरनेशनल: बगदाद में बीच सड़क से अमेरिकी पत्रकार का अपहरण: जबरन गाड़ी में खींचकर ले गए; अमेरिकी दूतावास ने इराक न जाने की सलाह दी थी (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
चीन में डॉग की पढ़ाई पर खर्च हो रहे लाखों रुपए
.jpg)
चीन में अब कुत्ते भी स्कूल जाने लगे हैं। एक महिला ने अपने डॉग का डेढ़ लाख रुपए में ‘डॉग किंडरगार्टन’ में एडमिशन करवाया है। इसमें पिक-अप, ड्रॉप और पर्सनालिटी ट्रेनिंग शामिल है।
📸 फोटो जो खुद में खबर है
.jpg)
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल
.jpg)
🌦️ मौसम का मिजाज
.jpg)
वृष राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने की संभावना है। धनु राशि वालों को दोस्तों की मदद से आर्थिक राहत मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…