Prof Ramwant Gupta Awarded SEGi University Fellowship

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर रामवंत गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। मलेशिया की मशहूर सेगी (SEGi) यूनिवर्सिटी ने उन्हें ‘इंटरनेशनल रिसर्च फेलोशिप’ से नवा

.

प्रो. गुप्ता को यह फेलोशिप 5 मई 2026 से 4 मई 2029 तक के लिए मिली है। इस बड़ी उपलब्धि पर डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन और अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। प्रो. गुप्ता फिलहाल विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल सेल के डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

रिसर्चर्स को करेंगे गाइड इस फेलोशिप के तहत प्रो. गुप्ता को मलेशिया की यूनिवर्सिटी में रिसर्च की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। वे वहां के छात्रों को गाइड करेंगे, बड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। इसके लिए उन्हें आर्थिक मदद और फंड भी दिया जाएगा।

विदेशों में भी दे चुके हैं सेवाएं प्रो. गुप्ता को प्लांट साइंस (पौधों के विज्ञान) और फोटोसिंथेसिस रिसर्च में महारत हासिल है। डीडीयू आने से पहले वे साउथ अमेरिका की ‘यूनिवर्सिटी ऑफ गयाना’ और ‘फिजी नेशनल यूनिवर्सिटी’ में भी प्रोफेसर के तौर पर काम कर चुके हैं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि इस फेलोशिप से डीडीयू की साख पूरी दुनिया में बढ़ेगी और दूसरे देशों की यूनिवर्सिटीज के साथ मिलकर काम करने के रास्ते खुलेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *