Posters Target Jamiat Ulema in Raybareli

आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने रायबरेली जिले में कई स्थानों पर विवादित होल्डिंग्स लगाए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से राम मंदिर चंदे पर सवाल उठाने वालों और जमीयत उलेमा पर निशाना साधा गया है। इन होल्डिंग्स के लगने के बाद जिले में राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिंह के नेतृत्व में ये होल्डिंग्स शहर के सिविल लाइंस, गोल चौराहा, रतापुर, त्रिपुला सहित हरचंदपुर, बछरावां कस्बा और बछरावां टोल प्लाजा जैसे कुल 25 प्रमुख व संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए हैं।

लगाए गए होल्डिंग्स में कार्टून और तस्वीरों के जरिए राजनीतिक विपक्ष और जमीयत उलेमा को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया है। एक पोस्टर पर लिखा है, “राम मंदिर चंदा पर सवाल, आतंकवाद के चंदे पर ख़ामोशी?”। एक अन्य नारे में कहा गया है, “जमाते उलेमा चंदा लेकर करता है आतंकवादियों को बचाने का धंधा”।

पोस्टरों के निचले हिस्से में धार्मिक और राजनीतिक संदेश देते हुए लिखा गया है कि “प्रभु राम हमारी आस्था हैं, राजनीति का हथियार नहीं। अंत में जय श्री राम का उद्घोष भी किया गया है। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिंह ने बताया कि इन होल्डिंग्स के माध्यम से वे मीडिया और विपक्षी दलों का ध्यान “दोहरी राजनीति और गंभीर विषय की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।

जिले के प्रमुख चौराहों और व्यस्त टोल प्लाजा पर इतनी बड़ी संख्या में इन होल्डिंग्स के लगने के बाद स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में इस मुद्दे पर विपक्षी दलों और धार्मिक संगठनों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। इन पोस्टरों ने पूरे रायबरेली जनपद में चर्चा का विषय गर्म कर दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *