Delhi Akashvani Office Protest | Rahul Gandhi Priyanka Gandhi FIR

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल और प्रियंका गांधी मंगलवार को आकाशवाणी भवन परिसर में 8 घंटे तक धरने पर बैठे।  - Dainik Bhaskar

राहुल और प्रियंका गांधी मंगलवार को आकाशवाणी भवन परिसर में 8 घंटे तक धरने पर बैठे।

दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी ऑफिस में जबरन घुसने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत आकाशवाणी ऑफिस की ओर से की गई है।

दरअसल, मंगलवार को विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में चुनाव आयोग तक ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाए और नेताओं को बसों में बैठाकर प्रदर्शन खत्म कराने की तैयारी की।

इसी दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के अंदर चले गए। दोनों परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए। इसके बाद दूसरे विपक्षी सांसद भी धरने में शामिल हो गए। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने में 8 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा।

दिल्ली पुलिस बोली- राहुल ने मार्च निकालने कोई परमिशन नहीं ली

दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि INDIA ब्लॉक के नेता, 6 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे संसद भवन से निर्वाचन आयोग (ECI) के कार्यालय की ओर मार्च निकालेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था, इसलिए हमारी तरफ से कोई परमिशन जारी नहीं की गई थी। इस जमावड़े को BNS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के उल्लंघन की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

विपक्ष का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने गड़बड़ी की, भाजपा का साथ दिया

विपक्ष का आरोप है कि SIR के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव और नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 की प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता नहीं बरती। विपक्ष ने आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और सुप्रीम कोर्ट में फॉर्म-6 को लेकर हुई सुनवाई का हवाला दिया। कांग्रेस का आरोप है कि CEC ज्ञानेश कुमार ने भाजपा का साथ दिया और वोट चोरी कराई।

SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है।

============

ये खबर भी पढ़ें

राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा:8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को करीब 2 घंटे बाद छोड़ दिया। मंगलवार रात 8 बजे आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया था। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.