- Hindi News
- National
- PM Modi Statement On Jantar Mantar Controversy | Forgiveness To Protesters
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम रील शेयर की। उन्होंने कहा- जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है। इसीलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं।
पीएम मोदी का पिछले 9 दिनों में यह पीएम मोदी का 5वां वीडियो है।
पूरा वीडियो देखिए…
मोदी के वीडियो की 4 बातें… 1. जंतर-मंतर पर जो हुआ दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं। 2. मुझे तो गालियां दी ही, मेरी स्वर्गीय मां को भी गाली दी गई। 3. ये गुमराह बच्चे हैं, उनको राह दिखाना हमारा काम है। उनको सजा देने से परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे। 5. मैं आपके लिए जीता हूं, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं, आगे बढ़ो।
9 दिन में पीएम का पांचवां वीडियो
30 जुलाई: पीएम बोले- हर राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक की परेशानी झेल रहे
लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पास होने के बाद गुरुवार रात 10:40 बजे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा था कि कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है।
26 जुलाई: पीएम बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे
पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट करके कहा था- हमने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स का गठन किया। टीम में छह मेंबर्स हैं। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पूरा वीडियो देखें…
24 जुलाई: मोदी बोले- वीडियो पर सकारात्मक सुझाव के लिए शुक्रिया
पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर कहा था कि थैंक यू फ्रेंड्स! कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए। पूरा वीडियो देखें…
23 जुलाई: आधी रात को पेपर लीक संशोधन बिल का ऐलान
पीएम मोदी ने कहा था कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। पूरा वीडियो देखें…
पेपर लीक के खिलाफ बनी कॉकरोच पार्टी, अनशन, प्रदर्शन फिर इस्तीफा
3 मई को नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा आंदोलन में बदला। सोशल मीडिया पर 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी बनी। जंतर-मंतर पर करीब 36 दिन प्रदर्शन हुआ। आखिर में 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

—————————–
ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी बोले- आज का युवा देश की ऊर्जा: यही भविष्य बनाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। देशभर के 403 युवा भारत के बॉर्डर एरिया में बसे 74 गांव घूमकर लौटे हैं। पीएम ने कहा- आज का युवा देश की ऊर्जा: यही भविष्य बनाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
