वाराणसी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 अप्रैल को वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पिछले 11 साल में वह 53 बार काशी आ चुके हैं। यह उनका 54वां और 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले PM मोदी आखिरी बार नवंबर 2025 में आए थे।
वहीं मंगलवार को PM के आने से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन वाराणसी पहुंचे। यहां सीएम योगी ने बुके देकर स्वागत किया और श्री काशी विश्वनाथ का दुपट्टा पहनाया। वहां से दोनों लोग काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए रवाना हुए। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।
इसके बाद BJP अध्यक्ष ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पूजा अर्चना की।
वहीं चौसठी घाट पर बंगाली महिलाओं ने शंखनाद किया। महिलाओं का कहना है कि बंगाल में चल रहे चुनाव में वे जीत को लेकर आश्वस्त हैं और उसी खुशी में काशी में यह आयोजन किया जा रहा है।
पीएम काशीवासियों को 6332.08 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे। मोदी के 1054.69 करोड़ रुपए से 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ से 113 का शिलान्यास करेंगे।
रेल-सड़क सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला सबसे महत्वपूर्ण हैं। इससे सिर्फ वाराणसी ही नहीं पूर्वांचल और बिहार के मरीजों को विश्व स्तरीय इलाज मिलेगा।
भाजपा सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री शाम 4 बजे के बाद स्पेशल विमान से वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से बरेका हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सभा स्थल बीएलडब्ल्यू ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां पीएम नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पास न होने को लेकर 40 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री यहां महिलाओं की राय भी इस अधिनियम पर मांगेंगे।
तस्वीरें देखिए…

वाराणसी एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम योगी ने बुके देकर स्वागत किया।

वाराणसी के चौसठी घाट पर PM के आने से पहले बंगाली महिलाओं ने शंखनाद करके जयकारे लगाए।

मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे।
PM मोदी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
काशी में पीएम मोदी के दौरे से पहले अपडेट दे रहे रिपोर्टर मनीष मिश्रा
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लहुराबीर में ट्रैफिक जीरो किया गया
भाजपा अध्यक्ष और सीएम योगी के पहुंचने पर लहुराबीर में ट्रैफिक जीरो कर दिया गया। इस दौरान बैरिकेडिंग करके सभी को रोक दिया गया।
55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए गिलट बाजार पहुंचे कार्यकर्ता
युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष सुयश अग्रवाल ने कहा- हम राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए गिलट बाजार पहुंचे हैं।
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
BJP अध्यक्ष के काशी पहुंचे, अपडेट दे रहे रिपोर्टर फैज हसनैन
07:09 AM28 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
वाराणसी में भाजपा अध्यक्ष के स्वागत में सड़कों पर बजे ढोल
वाराणसी के गिलट बाजार तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ता खूब उत्साहित दिखे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में ढोल के साथ पहुंचे और जयकारे लगाए।
06:01 AM28 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
वाराणसी में PM मोदी के दो दिन के दौरे को लेकर अपडेट दे रहे रिपोर्टर अमरमणि त्रिपाठी
05:49 AM28 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
PM विजिट पर ट्रैफिक एडवाइजारी लागू

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ट्रैफिक एडवाइजारी लागू कर दी है। डायवर्जन मंगलवार को दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक तथा बुधवार की सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर सिनेमा हाल तिराहा, सेंट्रल मार्केट, सूर्य सरोवर, डी-05 रेलवे क्रासिंग, गोमती मार्केट और इंटर कालेज चौराहा समेत कई स्थानों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। पढ़िए पूरी खबर
05:30 AM28 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी के आने से पहले बंगाली महिलाओं का चौसठी घाट पर शंखनाद
वाराणसी में PM मोदी के आने से मंगलवार सुबह बंगाली महिलाएं चौसठी घाट पर पहुंचीं। यहां शंखनाद किया। महिलाओं का कहना है कि बंगाल में चल रहे चुनाव में वे जीत को लेकर आश्वस्त हैं और उसी खुशी में काशी में यह आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर वे भव्य स्वागत करेंगी, शंखनाद करेंगी, पुष्प वर्षा करेंगी और आरती उतारकर उनका अभिनंदन करेंगी।
05:24 AM28 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे वाराणसी, एयरपोर्ट पर स्वागत

वाराणसी एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया।
05:09 AM28 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
एयरपोर्ट से बरेका तक एसपीजी तैनात
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी समेत 3000 से अधिक सुरक्षाकर्मी चार लेयर में लगाए गए हैं। जनसभा की इनररिंग में महिलाएं सुरक्षाकर्मी कमान संभालेंगी। इसके अलावा पूरे परिसर को कब्जे में लेकर एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और प्रस्तावित रोड मार्गों पर भी टीम तैनात है। प्रधानमंत्री रात में किसी भी विकास परियोजना के निर्माण की हकीकत जानने भी निकल सकते हैं, इसके लिए भी तैयारी की गई है। हालांकि सभा के बाद उनका नाइट स्टे बरेका गेस्ट हाउस में है।
05:08 AM28 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
40 हजार महिलाओं से संवाद करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे असम से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सेना के हेलीकाप्टर से बीएलडब्लयू मैदान पर आएंगे। पीएम सबसे पहले बीएलडब्ल्यू में काशी के कुछ विशेष करने वाली महिलाओं और प्रबुद्धजन से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा में पास नहीं होने और विपक्ष की भूमिका पर महिलाओं को संबोधित करेंगे। बरेका में जर्मन हैंगर तकनीक से पंडाल तैयार किया जा रहा है। केसरिया रंग से पूरे पंडाल को सजाया गया है। आठों विधानसभाओं को संख्या का लक्ष्य दिया गया है।
05:00 AM28 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
वाराणसी को बिहार और कोलकाता से जोड़ने के लिए बनेगा सिग्नेचर ब्रिज

सिग्नेचर ब्रिज का यह मॉडल है।
वाराणसी दौरे के दौरान PM मोदी सिग्नेचर ब्रिज का भी शिलान्यास करेंगे। बता दें पुरानी GT रोड पर बने राजघाट पुल ( मालवीय पुल या डफरिन ब्रिज) की मियाद खत्म हो चुकी है। ऐसे में नया सिग्नेचर ब्रिज बनाने की कवायद की जा रही है। साल 1887 में बनकर तैयार हुए इस पुल को तत्कालीन अवध और रुहेलखंड रेलवे के इंजीनियरों ने तैयार किया था। यह कोलकता लाइन को मुगलसराय जंकशन जो अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंकशन हो गया है, उससे जोड़ता है।

04:56 AM28 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कबीरचौरा अस्पताल में बनेगा मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
वाराणसी के सबसे पुराने श्री शिव प्रसाद गुप्त जिला मंडलीय चिकित्सालय को हाईटेक किया जाएगा। प्रधानमंत्री काशी में दौरे पर इसका शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस कैंपस में 315.48 करोड़ से बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की आधारशिला रखेंगे। अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया- वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल का 1868 में निर्माण हुआ था। पहले इसे किंग एडवर्ड हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता था। अब इसके हाईटेक होने से पूर्वांचल और आस-पास के प्रदेशों के मरीजों को AIIMS जैसी सुविधा एक रुपए की पर्ची में ही मिल जाएगी।

1868 में हुआ था कबीरचौरा अस्पताल का निर्माण। नामा था किंग एडवर्ड हॉस्पिटल।

कबीरचौरा अस्पताल में सामने आया मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का मॉडल।

