PM मोदी ने पूरा किया सबसे लंबा कार्यकाल:भाजपा कार्यकर्ताओं ने 150 मंदिरों में किया हवन-पूजन


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य उत्सव मनाते हुए जिले के सैकड़ों मंदिरों में हवन-पूजन और महायज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन शिवाला मंदिर रमपुरवा में भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने विधिवत रुद्राभिषेक एवं हवन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार लंबा कार्यकाल पूरा कर देश की सेवा में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है और उनका नेतृत्व भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं और देश की सुख-समृद्धि, सुरक्षा तथा प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर आमजन के बीच प्रसाद एवं मिठाई का वितरण भी किया गया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भी इस उपलब्धि पर मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में देश ने बुनियादी ढांचे के विकास, सामाजिक योजनाओं और वैश्विक पहचान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने सिद्धनाथ मंदिर महुलारा, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने शिव मंदिर सूजांगज, बीकापुर विधायक ने महादेव मंदिर महोली तथा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने मां कामाख्या मंदिर फतेहपुर कमासिन में हवन-पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख दिनेश बर्मा, जिला महामंत्री शिवम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से संगठन की एकजुटता और नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *