पीलीभीत2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पीलीभीत में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अज्ञात बुजुर्ग ने देवहा नदी के पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुजुर्ग साइकिल से पुल पर पहुंचा और उसे किनारे खड़ा करने के बाद अचानक नदी में कूद गया।
सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर करीब 2 बजे बुजुर्ग का शव नदी से बरामद किया गया।
साइकिल पुल पर खड़ी कर नदी में कूदा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग सोमवार दोपहर साइकिल से देवहा नदी के पुल पर पहुंचा था। उसने साइकिल पुल के किनारे खड़ी की और कुछ ही देर बाद अचानक नदी में छलांग लगा दी। दिनदहाड़े हुई घटना से पुल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सुनगढ़ी थाना पुलिस को दी।
SDRF ने दो घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाया गया। SDRF के जवानों ने नदी में उतरकर बुजुर्ग की तलाश शुरू की। टीम ने करीब दो घंटे तक नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बुजुर्ग का शव नदी से बरामद कर लिया गया।
नहीं हो सकी मृतक की पहचान
सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है।
छलांग लगाने के कारणों की जांच
पुलिस बुजुर्ग की पहचान के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने नदी में छलांग क्यों लगाई। मौके पर खड़ी मिली साइकिल के आधार पर भी उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
