Petrol Diesel Loan on 10% EMI Soon? Stutis Pain

भोपाल18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई को लेकर फेसबुक पोस्ट किया। - Dainik Bhaskar

भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई को लेकर फेसबुक पोस्ट किया।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने पोस्ट की है। उन्होंने बढ़ती कीमतों पर लिखा कि वह दिन दूर नहीं, जब बैंक होम, कार और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल-डीजल भी EMI पर उपलब्ध कराएंगे।

स्तुति मिश्रा ने शनिवार सुबह फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा-

स्तुति मिश्रा एमपी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा की पत्नी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में वैश्विक हालात और महंगाई के असर का भी जिक्र किया। इसके साथ उन्होंने ऑयल वॉर, पेट्रोल-डीजल और डॉलर हैशटैग भी इस्तेमाल किए।

स्तुति मिश्रा एमपी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा की पत्नी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में वैश्विक हालात और महंगाई के असर का भी जिक्र किया। इसके साथ उन्होंने ऑयल वॉर, पेट्रोल-डीजल और डॉलर हैशटैग भी इस्तेमाल किए।

बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियों ने 9 दिन के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाई गई है। इसके चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है।

यूजर्स ने भी अलग-अलग कीमतों पर उठाए सवाल

पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे बढ़ती महंगाई और आम आदमी की परेशानी से जोड़कर देखा, जबकि कुछ यूजर्स ने अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमतों के अंतर पर सवाल उठाए।

एक यूजर रामकृष्ण मिश्रा ने लिखा कि जब युवा अपने दर्द को व्यंग्य और सटायर में बदलने लगें तो समस्या सिर्फ राजनीति की नहीं, बल्कि व्यवस्था और संवाद की भी होती है।

वहीं भाजपा नेता राहुल सिंह राठौड़ ने कमेंट करते हुए लिखा कि कोविड काल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल महंगा था। उन्होंने अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमतों का भी जिक्र किया।

इस मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनके ग्वालियर-चंबल के दौरे पर होने के कारण बात नहीं हो सकी।

………………………………

यह खबर भी पढ़ें…

पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा

नई कीमतों के चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है।

नई कीमतों के चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने 9 दिन के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाई गई है। इसके चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.