मुरादाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर गुलाबबाड़ी में समर कैंप शुरू:विभाग प्रचारक बृजमोहन ने किया उद्घाटन, छात्रों को दिया पंच परिवर्तन का संदेश


मुरादाबाद के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुलाबबाड़ी में शनिवार को समर कैंप का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध भारतीय शिक्षा समिति द्वारा संचालित है। उद्घाटन समारोह में मान्य विभाग प्रचारक मुरादाबाद महानगर बृजमोहन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यालय की छात्राओं ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया, जबकि आचार्य बंधुओं और आचार्या बहनों ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कई गणमान्य लोग रहे मौजूद इस अवसर पर देवेश (महा सह संचालक मुरादाबाद), प्रमोद (महानगर सह कार्यवाह), केशव रस्तोगी (पूर्व रोटेरियन मिडटाउन मुरादाबाद), रविशंकर सिंह (अध्यक्ष, रोटरी क्लब मुरादाबाद), नीरज कुमार गुप्ता (प्रबंधक, सरस्वती शिक्षा मंदिर कल्याणपुर), विद्यालय के प्रबंधक बृजेश चंद्र सिंह और प्रधानाचार्य रवेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय की पुरातन छात्राएं कु. तानिया और कु. प्रिया भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। विद्यार्थियों को पंच परिवर्तन का दिया संदेश मुख्य अतिथि बृजमोहन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पंच परिवर्तन विषयों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सामाजिक समस्याओं, जल संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्यों को लेकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। समर कैंप में हुईं कई गतिविधियां समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अलग-अलग विशेषज्ञों ने इन गतिविधियों का निरीक्षण भी किया। प्रधानाचार्य रवेन्द्र कुमार ने समर कैंप में सहयोग कर रहे सभी आचार्य बंधुओं और आचार्या बहनों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रवेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री गोविंद जी ने किया। समर कैंप को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी आचार्य बंधुओं और बहनों का विशेष सहयोग रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *