1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कप्तानी को लेकर बयान दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहीन से पूछा गया- क्या आपको 2027 वर्ल्ड कप तक कप्तान बनाए रखने की कन्फर्मेशन मिली है। इस पर शाहीन ने कहा- ‘फिलहाल वनडे टीम का कप्तान मैं ही हूं।’
बाबर आजम को हाल ही में टेस्ट टीम की कप्तानी दी गई। उनकी लीडरशिप में टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली। अब बाबर को दोबारा वनडे टीम की बागडोर दिए जाने की भी चर्चा हैष। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बाबर को दोबारा सभी फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

बाबर आजम की टीम में वापसी की चर्चा है।
शाहीन पिछले साल अक्टूबर में कप्तान बने थे
शाहीन को अक्टूबर 2025 में मोहम्मद रिजवान की जगह पाकिस्तान का वनडे कप्तान बनाया गया था। रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 20 वनडे खेले, जिसमें टीम ने 9 मैच जीते और 11 हारे। यानी टीम 50% मुकाबले भी नहीं जीत सकी।
इसके बाद कप्तान बने शाहीन ने टीम को 11 में से 7 मुकाबले जिताए। वहीं में 4 हार मिलीं। उनका सक्सेस रेट 63.63% रहा है।

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ICC टूर्नामेंट्स हारा
बाबर ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने के बाद कप्तानी छोड़ी थी। वहीं 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम अमेरिका से हार गई थी। टीम ग्रुप स्टेज से टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2024 में बाबर ने वाइट बॉल के दोनों फॉर्मेंट से इस्तीफा दे दिया था।

शाहीन बोले- वर्ल्ड कप की तैयारी पर फोकस
नेशनल चैंपियंस कप टूर्नामेंट 11 से 18 अगस्त तक चलेगा। इसमें पाकिस्तान के डोमेस्टिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शाहीन ने कहा है कि यह टूर्नामेंट 2027 वर्ल्ड कप से पहले की तैयारी है। टीम को इससे बैकअप खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा- जब भी हम वर्ल्ड कप खेलने जाते हैं, तो कई खिलाड़ियों को चोट लगती है। ऐसे में हमारे पास पहले से खिलाड़ी उपलब्ध होंगे।’ शाहीन के कहा है कि सिलेक्टर्स टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर नजर रखेंगे।
———————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
वैभव सूर्यवंशी नेट्स में डिफेंस की प्रैक्टिस करते दिखे:दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलेंगे, 23 अगस्त को मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी की तैयारी शुरू कर दी है। वे नागपुर में राजस्थान रॉयल्स के कैंप में रेड बॉल क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्रेनिंग का वीडियो शेयर किया। पूरी खबर पढ़ें…
