गोंडा में घाघरा-सरयू नदी की बाढ़ का कहर:35 गांवों की 30 हजार आबादी प्रभावित, स्कूल बंद, देखें तस्वीरें
गोंडा जिले में घाघरा और सरयू नदियां उफान पर हैं। आज गुरुवार सुबह 8:30 बजे घाघरा नदी खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर घटा है। आज कुल 3,34,242 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसमें गिरजा बैराज से 1,28,600, शारदा बैराज से 1,72,114,…