Noida Airport Bus Service Launch: Connectivity Boost for NCR

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से इंडिगो के साथ अकासा एयर की फ्लाइट भी यात्रियों को मिलेंगी। अकासा एयर की फ्लाइट नवी मुंबई और बैंग्लुरु को जाएंगी। वहीं इंडिगो की फ्लाइट जम्मू और बैंग्लुरू को जाएंगी। वहां से वापस भी आएंगी। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सिट

.

पहले दिन सिर्फ इंडिगो ने ही अपना संचालन शुरू किया था। इंडिगो की फ्लाइट ने लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर और बैंग्लोर की लिए उड़ान भरी थी। अब आज से जम्मू के लिए भी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसको लेकर यात्रियों में उत्साह है।

सोमवार को एयरपोर्ट से चली थी आठ बस यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सोमवार को आठ बसे संचालित की गई। जिसमें पहली बस में नौ यात्री बस से अपने गंतव्य को गए। मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ दिया जाएगा। इसमें आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, लखनऊ से एयरपोर्ट तक सीधी बसे है।

आज से चलेंगी 100 बस परिवहन निगम के आरएफ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से नोएडा, ग्रेटरनोएडा और यमुना क्षेत्र में 100 बसों का संचालन पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। ये बसे अपने गंतव्य को भेजी जा चुकी है। जिसमें से 20 से ज्यादा बस अभी एयरपोर्ट तक जाएंगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ बसों का संचालन भी बढ़ेगा। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज की बस पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम से यात्रियों को लेकर आएंगी। वहीं दिल्ली परिवहन निगम की बस सराय काले खां, आनंद विहार, कश्मीरी गेट से भी एयरपोर्ट तक सीधी बस सेवा शुरू हो जाएगी। ऐसे में एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होगी। वहीं उत्तराखंड की बसे भी जल्द एयरपोर्ट को कनेक्ट करेंगी। इनके साथ अनुबंध हो चुके है।

8 करोड़ में तैयार हो रहा बस डिपो नोएडा का सेक्टर-90 बस डिपो का 8 करोड 26 लाख में रिन्यूवेशन किया जा रहा है। प्राधिकरण ने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। दो महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा। डिपो में बस शेड को बदला जाएगा। चारदीवारी को ऊंचा किया जाएगा। साथ ही कमरों की मरम्मत कराई जाएगी। ताकि अधिकारी और कर्मचारी यहां बैठ सके।

इसके अलावा डिपो में 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। एक चार्जिंग स्टेशन से दो बसों को चार्ज किया जाएगा। यानी एक बार में 40 बसचार्ज हो सकेंगी। अभी पांच चार्जिंग स्टेशन बनाए गए है। इसके अलावा बोटेनिकल गार्डन पर चार चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसमें आठ बस चार्ज की जा सकेंगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *