Nitish Kumar MLC Resignation | Nitin Naveen Vidhayak Exit; Bihar Politics

बिहार के CM नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा विजय चौधरी और MLC संजय गांधी लेकर विधान परिषद पहुंचे। 29 शब्दों में मुख्यमंत्री ने अपना त्यागपत्र भेजा है।

.

मंत्री विजय चौधरी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री जी राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। ये तो संवैधानिक प्रक्रिया है। आज उन्हें इस्तीफा देना था। उनका त्यागपत्र MLC संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सौंप दिया है।’

इधर, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का इस्तीफा बिहार BJP के अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंप दिया है। नितिन नवीन ने कल असम जाने से पहले अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा था।

29 शब्दों में नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दिया है।

29 शब्दों में नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दिया है।

एमएलसी संजय गांधी, नीतीश कुमार का इस्तीफा लेकर विधान परिषद पहुंचे।

एमएलसी संजय गांधी, नीतीश कुमार का इस्तीफा लेकर विधान परिषद पहुंचे।

खबर से जुड़े हाईलाइट्स

  • सुबह 9 बजे से CM हाउस में हलचल रही।
  • ललन सिंह, अशोक चौधरी और संजय झा, बिजेंद्र यादव मुख्यमंत्री से मिले।
  • करीब 10.30 बजे MLC संजय गांधी नीतीश का इस्तीफा लेकर विधानसभा पहुंचे।
  • संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को इस्तीफा सौंपा।
  • सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा, नीतीश कुमार का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
  • संजय सरावगी ने नितिन नवीन का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को सौंपा।
  • नितिन नवीन ने विधायक पद से अपना इस्तीफा कल यानी रविवार को ही संजय सरावगी को दे दिया था।
मंत्री बिजेंद्र यादव ने सुबह 9 बजे सीएम हाउस में नीतीश कुमार से मुलाकात की।

मंत्री बिजेंद्र यादव ने सुबह 9 बजे सीएम हाउस में नीतीश कुमार से मुलाकात की।

अब आगे क्या हो सकता है

  • 14 अप्रैल तक खरमास है। खरमास के बाद सीएम नीतीश इस्तीफा दे सकते हैं।
  • चर्चा है कि नीतीश के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है।
  • एक ऑप्शन यह भी है कि नीतीश कुमार संवैधानिक नियम के मुताबिक 6 महीने तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं

मां के लिए नितिन नवीन ने किया भावुक पोस्ट

इस्तीफे के बीच बीजेपी अध्यक्ष ने मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मां की परछाई तो नहीं है, पर मां का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पिछले 5 सालों में कई मुकाम और प्रतिष्ठा मिली, पर उन सब के बीच में कुछ खालीपन का एहसास हमेशा दिल को कचोटता भी है। मेरे मंत्री बनने के कुछ दिन बाद मां हम सब को छोड़कर चली गई, लगता है जैसे वो उसी दिन के इंतजार में थी।

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर मां के साथ अपनी फोटो शेयर की है।

नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर मां के साथ अपनी फोटो शेयर की है।

मुझे आशीर्वाद दिया फिर अपनी अंतिम यात्रा पर चली गईं। मां के होने और न होने का अंतर शायद वही लोग समझ सकते हैं, जिन्होंने मां को खोया हो। मित्रों, जब तक मां है, उसको पूरा सम्मान और समय दो, दुनिया की सबसे कीमती चीज मां है।

जब तक वो है, उसको हमेशा खुश रखो और पूरा समय दो, क्योंकि जो उसने दिया है वो तुम्हें कोई दे ही नहीं सकता। मां तुम्हारे अंदर का विश्वास है, मां हर खुशी है, मां तुम्हारी ऊर्जा है, जिससे तुम दुनिया से लड़ते हो। मां के श्री चरणों को शत्–शत् बार नमन।’

प्रेम कुमार बोले- नीतीश कुमार सीएम बने रह सकते हैं

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने साफ किया है कि अगर नीतीश कुमार चाहें तो वे अगले 6 महीनों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रह सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके साथ NDA के चार अन्य सदस्य भी चुने गए थे, जिनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं।

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई सदस्य दूसरे सदन के लिए चुना जाता है तो उसे 14 दिनों के भीतर दोनों सदनों में से किसी एक से इस्तीफा देना जरूरी होता है।

———

नीतीश कुमार से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ेंः

जमीन पर भूंजा खाते थे-कार्यकर्ता के घर सोते थे नीतीश:चंदा जुटाकर हमने विधायक बनवाया, जानिए इस्तीफे पर क्या कहते हैं शुरुआती संघर्ष के लोग

NDA में क्या सब ठीक है?:पहले टला, फिर नीतीश के साथ नितिन नवीन का इस्तीफा, CM पद कब छोड़ेंगे

नीतीश कुमार और नितिन नवीन के इस्तीफे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.