नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल देश और विदेश के 551 शहरों के 5,440 परीक्षा केंद्रों पर करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य स्नातक मेडिकल कोर्स के लिए क्वालिफाई हुए हैं।
सफल उम्मीदवारों में 58% से ज्यादा छात्राएं हैं। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी और देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए। सबसे ज्यादा सफल उम्मीदवार उत्तर प्रदेश (1.7 लाख से अधिक) से हैं, जबकि सबसे कम लक्षद्वीप (43) से रहे।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
