NCPI MPs Yusuf Pathan & Abu Tahir Statement

कोलकाता/नई दिल्ली44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के तीन बागी मुस्लिम सांसद अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान ने कहा है कि वे BJP में शामिल नहीं होंगे और वे NDA का हिस्सा भी नहीं हैं। तीनों सांसदों का कहना है कि वे BJP की राजनीति से सहमत नहीं हैं, लेकिन अपने क्षेत्रों के लोगों के हित में केंद्र और राज्य सरकार के साथ काम करेंगे।

ये तीनों उन 20 बागी TMC सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ हफ्तों बाद ममता बनर्जी की पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय किया था।

हालांकि, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अभी तक उन्हें औपचारिक रूप से NCPI सांसद के तौर पर मान्यता नहीं दी है। अबू ताहिर और खलीलुर रहमान के मुताबिक, स्पीकर अभी भी उन्हें संसद में TMC सांसद कहकर संबोधित करते हैं और उनके नाम के साथ TMC लिखा जाता है।

PM की बैठक के बाद BJP से नजदीकी की अटकलें बढ़ी थीं

अबू ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान 7 जुलाई को पीएम मोदी की ओर से NDA के सांसदों के लिए आयोजित ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल हुए थे। इसके बाद उनके BJP और NDA के करीब जाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

तीनों सांसदों ने 6 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। तीनों ने शाह को एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पाबंदियों और SIR के दौरान बंगाल के वोटरों के नाम हटाए जाने की शिकायतों को लेकर चिंता जताई गई थी।

CM से मुलाकात के बाद अबू ताहिर बोले- NCPI के साथ रहेंगे

अगले दिन यानी 8 जुलाई को अबू ताहिर और खलीलुर रहमान ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से राज्य सचिवालय में मुलाकात की। बैठक के बाद खलीलुर रहमान से BJP में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया।

उन्होंने साफ कहा- नहीं, हम BJP में शामिल नहीं हो रहे हैं। हम NCPI के साथ रहेंगे। भविष्य में पार्टी के साथ बने रहने या कोई दूसरा राजनीतिक रास्ता चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा- समय ही बताएगा।

अबू ताहिर ने भी कहा कि वे BJP के साथ नहीं जाएंगे और NDA का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय, खासकर पिछड़े और जरूरतमंद लोगों के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत बताई।

NCPI के अंदर मतभेद पर पार्टी ने कहा- बड़ी दरार नहीं

बागी सांसदों के गुट में मतभेद की अटकलों के बीच NCPI की सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने कहा कि पार्टी में कोई दरार नहीं है। उन्होंने कहा कि NCPI सांसदों के साथ पीएम मोदी की दो घंटे से ज्यादा की बैठक हुई, जिसमें बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और अबू ताहिर भी इसमें मौजूद थे।

वहीं, पिछले हफ्ते 4 जुलाई को NDA सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक में NCPI के 17 सांसद शामिल हुए थे। अबू ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

TMC ने तीनों सांसदों को BJP की बी-टीम बताया

दूसरी ओर, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट ने इन सांसदों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि इन सांसदों ने स्पीकर को NCPI के साथ होने की जानकारी दी थी और NCPI को NDA का सहयोगी बताया जा चुका है। TMC विधायक कुणाल घोष ने NCPI को BJP की ‘बी-टीम’ बताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.