मालती नदी पुल पर दो साल बाद शुरू हुआ संचालन:अमेठी में संग्रामपुर में एक लाख से अधिक लोगों और श्रद्धालुओं को राहत


अमेठी के संग्रामपुर रोड पर मालती नदी पर बने नए पुल पर आवागमन शुरू हो गया है। लगभग दो साल के इंतजार के बाद पुल के चालू होने से एक लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिली है। यह पुल संग्रामपुर स्थित शक्तिपीठ मां कालिका धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और अमेठी को प्रतापगढ़ से जोड़ने वाले मार्ग के लिए महत्वपूर्ण है। संग्रामपुर ब्लॉक के अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर मालती नदी पर निर्माणाधीन यह पुल अब आमजन के लिए खोल दिया गया है। पिछले लगभग दो सालों से चल रहे निर्माण कार्य के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण के दौरान बनाई गई सर्विस लेन भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की थी। ग्रामीणों ने श्रमदान कर सर्विस लेन को दुरुस्त करने का प्रयास भी किया था। लगातार मिल रही मांगों के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कार्यदायी संस्था को समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया था।
पुल के शुरू होने से सबसे अधिक राहत मां कालिका धाम के श्रद्धालुओं को मिली है। संग्रामपुर स्थित इस शक्तिपीठ में प्रत्येक सोमवार को हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। पहले उन्हें टूटी सर्विस लेन और कीचड़ के कारण परेशानी होती थी, लेकिन अब उन्हें सीधा और सुरक्षित मार्ग मिल गया है। यह पुल अमेठी को प्रतापगढ़ जिले से भी जोड़ता है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा के लिए अमेठी शहर आते-जाते हैं। व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भी अब जाम और वैकल्पिक रास्तों से होने वाली परेशानी से मुक्ति मिली है। स्थानीय लोगों ने पुल शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया है, जिससे उनके समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *