NCERT Political Science Books Update

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

NCERT ने क्लास 11वीं और 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की नई किताबें तैयार करने के लिए 20 सदस्यीय टेक्स्टबुक डेवलेपमेंट टीम (TDT) का पुनर्गठन किया है।

नई टीम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी यानी NEP 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम और किताबें तैयार करेगी। प्रो. संदीप शास्त्री को टीम लीडर बनाया गया है। डॉ. वंथांगपुई खोबुंग और डॉ. सुभाष सिंह को-ऑर्डिनेटर होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 सदस्यीय टीम में कम से कम चार सदस्य RSS या उससे जुड़े संगठनों से जुड़े रहे हैं। इनमें यदुनाथ देशपांडे, डॉ. प्रशांत दिवेकर, प्रो. वंदना मिश्रा और डॉ. रवि रमेशचंद्र शुक्ला शामिल हैं।

पहले 11वीं की किताब तैयार होगी, 30 नवंबर तक का लक्ष्य

NCERT ने कक्षा 11वीं की राजनीति विज्ञान की किताब 30 नवंबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। कक्षा 12वीं की किताब 30 जुलाई 2027 तक तैयार की जानी है।

टीम में विश्वविद्यालयों, लॉ स्कूलों, ओपन-लर्निंग संस्थानों और सरकारी संस्थाओं के शिक्षाविद, शिक्षक और विशेषज्ञ शामिल हैं।

इंडियन नॉलेज सिस्टम पर खास जोर

नई राजनीति विज्ञान की किताबों में भारतीय ज्ञान और संस्कृति से जुड़े विषयों पर खास ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलावा समानता, सभी को साथ लेकर चलना, मूल्य शिक्षा, पर्यावरण और तकनीक से जुड़े विषय भी पढ़ाए जाएंगे। किताबें तैयार करने के लिए NCERT के विशेषज्ञों से भी सलाह ली जाएगी।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

UGC-NET की इंग्लिश-कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं रद्द: NTA ने माना पेपर में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं

UGC-NET की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) रविवार को माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.