वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने बताया छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव है, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है।

गौरतलब है कि गुरुवार को भी भारी बारिश के चलते जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। मौसम विभाग की चेतावनी और जिले में बने बारिश के हालात को देखते हुए शुक्रवार को भी छुट्टी का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
