Mrs India 2026 Most Talented

नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर की रेखा चौरसिया ने नई दिल्ली में आयोजित ‘मिस्टर, मिस एवं मिसेज इंडिया 2026’ प्रतियोगिता में ‘मिसेज इंडिया 2026 मोस्ट टैलेंटेड’ का खिताब जीता है। इस उपलब्धि से उन्होंने जनपद का गौरव बढ़ाया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पूनम बिष्ट द्वारा ह्यूमन प्राइड ग्रुप और वॉग के सौजन्य से आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच संचालन क्षमता का मूल्यांकन विभिन्न चरणों में किया गया। इसमें इंट्रोडक्शन राउंड, जागीर पैलेस में टैलेंट राउंड और कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में फाइनल राउंड शामिल था। फाइनल राउंड में प्रतिभागियों ने आकर्षक कैटवॉक और सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी में भाग लिया।

रेखा चौरसिया ने अपनी शानदार प्रस्तुति, आत्मविश्वास और प्रतिभा से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इसी के दम पर उन्होंने ‘मिसेज इंडिया 2026 मोस्ट टैलेंटेड’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम में हिंदी फिल्म ‘आशिकी’ के अभिनेता राहुल रॉय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर एक नए गीत का विमोचन भी किया गया और विभिन्न शहरों से आए गणमान्य अतिथियों तथा पूर्व विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कोरियोग्राफर श्वेतांक प्रकाश चतुर्वेदी और उनके सहयोगी डॉ. एम.एस.जी. ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजक पूनम बिष्ट और प्रशांत बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का भव्य स्वागत किया। चंद्र लोचन गुप्ता, संजय मिश्र, अजय खत्री, राजेंद्र अग्रवाल, विनोद सिंह, राकेश गुप्ता और ज्ञानेश्वर द्विवेदी सहित कई लोगों ने रेखा चौरसिया की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *