MP-UP Rain, Rajasthan Hailstorm | Khandwa Storm Auto Overturn

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक मानसून 12 राज्यों तक पहुंच गया। इसने पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक मकान पर टिन शेड गिरने से छत टूट गई। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर आंधी से एक ऑटो पलट गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी और बारिश के दौरान ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों की टक्कर से एअर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद तीनों विमानों को परिचालन से बाहर कर दिया गया है।

दिल्ली-NCR में सोमवार से एक बार फिर गर्मी का दौर लौट रहा है। आने वाले दिनों में तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते हीटवेव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।

मानसून अपडेट…

  • केरलम में इस बार मानसून तीन दिन की देरी से, 4 जून को पहुंचा था। 4 दिन के अंदर इसने 12 राज्यों को कवर कर लिया। रविवार को मानसून ने पुर्वोतर के त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में एंट्री ले ली है।
  • इससे पहले शनिवार को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर में पहुंचा था। IMD के मुताबिक, 7 से 9 जून के बीच केरलम में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में 7 और 8 जून को भारी बारिश हो सकती है।
  • अभी मानसून की उत्तरी सीमा देवगढ़, कोप्पल, अनंतपुरम और चेन्नई से होकर गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 3-4 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

महाराष्ट्र के सांगली में रविवार को भारी बारिश के बीच छाता लेकर बाहर निकले लोग।

महाराष्ट्र के सांगली में रविवार को भारी बारिश के बीच छाता लेकर बाहर निकले लोग।

बेंगलुरु में रविवार को भारी बारिश के बीच बेट लेकर सड़क से गुजरते बच्चे।

बेंगलुरु में रविवार को भारी बारिश के बीच बेट लेकर सड़क से गुजरते बच्चे।

कर्नाटक के चिक्कमगलूरु जिले में बारिश से बचने के लिए लोग रैनकोर्ट से खुद को ढककर निकले।

कर्नाटक के चिक्कमगलूरु जिले में बारिश से बचने के लिए लोग रैनकोर्ट से खुद को ढककर निकले।

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को तेज बारिश हुई।

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को तेज बारिश हुई।

यूपी के महाराजगंज में जोरदार बारिश से खेतों में पानी भर गया।

यूपी के महाराजगंज में जोरदार बारिश से खेतों में पानी भर गया।

राजस्थान-पंजाब में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 41°C पार

IMD के मुताबिक, सोमवार को राजस्थान समेत 5 राज्यों में लू का अलर्ट है। 7 से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मप्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भीषण लू (हीटवेव) चलने की की संभावना है।

दिल्ली रविवार को अधिकतम तापमान 41.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6°C ज्यादा है। राजस्थान का श्रीगंगानगर 44.8°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद फलोदी में 44.4°C, जैसलमेर में 43.9°C, बाड़मेर में 43°C और चूरू में 42.4°C तापमान दर्ज किया गया।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

9 जून:

  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो सकती है।
  • ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।
  • राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

10 जून:

  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश का अनुमान है।
  • बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
  • मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.