- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- MP Rajya Sabha Election 2026 BJP Congress Candidates LIVE Update; Mahesh Kewat Meenakshi Natarajan
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन ने अपना नामांकन भर दिया है। विधानसभा में इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य विधायक मौजूद रहे।
पटवारी ने खुद एक-एक कर विधायकों को रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में भेजा। नामांकन के बाद नटराजन ने कहा- हमारे सामने विचारधाराओं की लड़ाई है। हम सब एकजुटता से लड़ेंगे और जीतेंगे।
उधर, भोपाल की हुजूर सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं।
केवट बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी, शत प्रतिशत निभाऊंगा
उधर, बीजेपी विधायक भी पार्टी मुख्यालय पहुंचने लगे हैं। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट हैं इसलिए हमने अपना उम्मीदवार उतारा। जो लोग विकास चाहते हैं, वो हमारे कैंडिडेट को वोट देंगे। वहीं, पार्टी उम्मीदवार महेश केवट बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए मुझे चुना है। मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा।
देखिए, दो तस्वीरें…

मीनाक्षी नटराजन ने कांग्रेस नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा।

कांग्रेस विधायकों ने जीतू पटवारी और मीनाक्षी नटराजन के साथ फोटो सेशन कराया।


बीजेपी के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके
इससे पहले शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए हैं।

अपडेट्स
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस दफ्तर में विधायकों की बैठक, अपडेट दे रहीं भास्कर रिपोर्टर रागिनी राय
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन दाखिल कराने के बाद कांग्रेस नेता पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं। यहां विधायकों के साथ बैठक जारी है।
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, रीति पाठक समेत कई विधायक पहुंचे BJP दफ्तर
भोपाल स्थित बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी विधायक लगातार पहुंच रहे हैं। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, रीति पाठक समेत कई विधायक यहां आ गए हैं।
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महेश केवट के भाई-बेटे ने ओरछा में की विशेष पूजा
बीजेपी उम्मीदवार महेश पटेल ओरछा के रहने वाले हैं। उनका परिवार पिछले कई साल से बुंदेलखंड में लोक देवता के रूप में पूजे जाने वाले लाला हरदौल की सेवा करते आए हैं। उनके भाई मुकेश केवट और बेटे हर्ष केवट ने आज सुबह राम राजा सरकार और लाला हरदौल की विशेष पूजा की।
46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, नटराजन को कैंडिडेट बनाने से नाराज हैं

दिग्विजय सिंह के समर्थक और भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं।
53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- चर्चा में तय करेंगे कि बाहर जाना है या नहीं
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- बीजेपी का कैंडिडेट डमी कैंडिडेट है।
कांग्रेस विधायकों की शिफ्टिंग पर सिंघार बोले- हम लोग चर्चा करेंगे। फिर तय करेंगे कि बाहर जाना है या नहीं जाना है।
56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिग्विजय सिंह बोले- बीजेपी ने भ्रम पैदा करने तीसरा कैंडिडेट उतारा
दिग्विजय सिंह बोले- बीजेपी के पास अपना कैंडिडेट जिताने के लिए वोट नहीं हैं। उन्होंने भ्रम पैदा करने के लिए तीसरा कैंडिडेट उतारा है।
हॉर्स ट्रेडिंग पर दिग्विजय ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कटारे बोले- मेरी बीजेपी को चुनौती, जीतकर दिखाए
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने भास्कर से कहा- मेरी बीजेपी को चुनौती है, जीतकर दिखाएं। 18 तारीख को परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।
07:04 AM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
दिग्विजय भी मीनाक्षी का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे
कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन दाखिल कराने राज्यसभा के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह भी पहुंचे थे।
07:02 AM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस विधायक बोले- बीजेपी अपने ही षड्यंत्र का शिकार होगी, मीनाक्षी को 67 वोट मिलेंगे
जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके बोले- हमारे 64 विधायक हैं। आप देखते जाइए, मीनाक्षी नटराजन को 67 वोट मिलेंगे। कांग्रेस पूरी एकजुट हैं। बीजेपी जो हॉर्स ट्रेडिंग का षड्यंत्र कर रही है, वो खुद इसका शिकार होगी।
06:50 AM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन भरा, बोली- हम जीतेंगे

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए अपना नामांकन भर दिया है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- बीजेपी ने तीसरा उम्मीदवार उतारा है। हमारे सामने विचारधाराओं की लड़ाई है। जो लड़ाई, किसान, मजदूर आदिवासियों की हमारे नेता लड़ते हैं, ये वही लड़ाई है। हम सब एकजुटता से लड़ेंगे और जीतेंगे।
उन्होंने कहा- खुद को पार्टी विथ डिफरेंस बताने वाले बीजेपी नेताओं की राजनीतिक शुचिता और नैतिकता इस चुनाव में दिखाई दे रही है।
06:45 AM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
विजयवर्गीय बोले- हमें हमारे विधायकों पर विश्वास
विधायकों की बाड़ाबंदी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमें हमारे विधायकों पर विश्वास है। कांग्रेस को नहीं हैं तो वे अपने विधायकों को सुरक्षित जगह ले जाएंगे।
06:38 AM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
केवट बोले- जो जिम्मेदारी मिलेगी, उस शत प्रतिशत निभाऊंगा
बीजेपी उम्मीदवार महेश केवट बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए मुझे चुना है। मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा।
06:28 AM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
विजयवर्गीय बोले- हमारे पास एक्स्ट्रा वोट, इसीलिए उम्मीदवार उतारा
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- चुनाव लड़ने का सबको अधिकार है। हम अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारे पास एक्स्ट्रा वोट हैं इसलिए हमने अपना उम्मीदवार उतारा।
06:08 AM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
मीनाक्षी नटराजन के साथ पटवारी, सिंघार और पार्टी विधायक विधानसभा पहुंचे
राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पार्टी विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। पटवारी खुद एक-एक विधायकों को रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में लेकर जा रहे हैं।
06:05 AM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, दूसरे विधायक भी आए
बीजेपी खेमे में हलचल शुरू हो गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भोपाल स्थित भाजपा हेडक्वार्टर पहुंचे हैं। यहां अन्य विधायक भी आना शुरू हो गए हैं।
06:03 AM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
कुणाल चौधरी के साथ विधायक आरिफ मसूद दिल्ली रवाना
राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा की ओर से उम्मीदवार उतारने के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। पार्टी अपने विधायकों को शिफ्ट कर रही है। भोपाल से कुणाल चौधरी के साथ विधायक आरिफ मसूद दिल्ली रवाना हुए हैं। हालांकि, उनका कहना था कि वे किसी केस के सिलसिले में जा रहे हैं।
06:00 AM8 जून 2026
- कॉपी लिंक
बीजेपी ने मंथन और बैठकों के बाद खड़ा किया तीसरा उम्मीदवार
मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के सामने उम्मीदवार उतारने को लेकर बीजेपी में लगातार बैठकों का दौर चल रहा था। रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिन भर सीएम हाउस में मंथन किया, सीनियर नेताओं से मुलाकात की।
इसके बाद देर शाम बीजेपी ऑफिस में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बैठक हुई। तीनों नेता रात करीब आठ बजे सीएम हाउस पहुंचे। यहां भी एक घंटे तक बैठक चली। इसी दौरान केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उम्मीदवार उतारने की सहमति मिली।
सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अजय जामवाल और महेंद्र सिंह से चर्चा के बाद महेश केवट के नाम को आगे बढ़ाया। इसके बाद आधी रात को महेश केवट को प्रत्याशी घोषित करने का अधिकारिक आदेश भी जारी हो गया।
