morning news brief latest updates akhilesh smart mitor

.

पश्चिम बंगाल में TMC ने स्ट्रांग रूम में EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग ने कहा कि यह नामुमकिन है। उधर, ईरान पर अमेरिका हाइपरसोनिक मिसाइल दागने का प्लान बना रहा है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे MP के जबलपुर क्रूज हादसे की बड़ी लापरवाहियों के बारे में बताएंगे…

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर दर्ज मानहानि केस में यूपी की सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई होगी।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. TMC का आरोप- EVM से छेड़छाड़; चुनाव आयोग बोला- 3 लेवल की सिक्योरिटी में यह नामुमकिन

TMC के प्रदर्शन के बाद ममता की सीट भवानीपुर के मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

TMC के प्रदर्शन के बाद ममता की सीट भवानीपुर के मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

TMC ने कोलकाता के स्ट्रॉन्ग रूम में EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि बिना सूचना कमरे खोले गए और संदिग्ध लोग अदंर गए। ये सभी लोग भाजपा पार्टी से थे। TMC ने सबूत के तौर पर सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज भी शेयर किया। चुनाव आयोग ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी। 3 लेयर की सिक्योरिटी में EVM से छेड़छाड़ नामुमकिन है।

बंगाल में 15 बूथ पर दोबारा वोटिंग आज होगी: चुनाव आयोग ने कहा कि 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान इन बूथों पर हिंसा, EVM से छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं।

खबर से जुड़े अहम अपडेट्स…

  • चुनाव आयोग ने हिंसा को रोकने के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है और CAPF की करीब 700 कंपनियां तैनात हैं।
  • TMC कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम से 200 की मीटर की दूरी पर बैठकर निगरानी कर रहे।
  • CM ममता बनर्जी अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं और करीब 4 घंटे अंदर रहीं।

पूरी खबर पढ़ें…

2. ईरान पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला कर सकता है अमेरिका, सेना ने ट्रम्प को प्लान बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सेना ने ईरान पर हमले का प्लान बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका पहली बार ‘डार्क ईगल’ हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल कर सकता है। यह 3200 किमी दूर तक मार कर सकती है। इसमें B-1B बॉम्बर भी तैनात किए जा रहे हैं, जो बड़े और सटीक हमले में सक्षम हैं। हमले में ईरान के सैन्य ठिकानों, नेताओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है।

ईरानी सांसद ने अरब देशों को धमकाया: ईरान के सांसद महमूद नबावियन ने अरब देशों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के नेताओं पर हमला हुआ, तो अरब देशों के राजा और उनके महल भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।

ट्रम्प बोले- ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे: ट्रम्प ने एक बार फिर कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान की सरकार ने वहां विरोध प्रदर्शन करने वाले 42,000 बेगुनाह लोगों की हत्या की है। यह एक उग्रवादी समूह है, लेकिन हमने उन्हें पूरी तरह कमजोर कर दिया है।

खबर से जुड़े अहम अपडेट्स…

  • इजराइल ने पिछले 24 घंटों में लेबनान के 40 जगहों पर हमले किए।
  • युद्ध शुरू होने से अब तक 40 से ज्यादा ईरानी समुद्री कामगारों की मौत हो चुकी है।
  • होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का ट्रैफिक 90% घट गया है। अब हर दिन 130 की जगह 10 जहाज गुजरते हैं।
  • ईरान में 21 साल के सासन आजादवर जोंगानी को फांसी दे दी गई। उसे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

पूरी खबर पढ़ें…

3. MP क्रूज हादसे के 28 घंटे बाद नया VIDEO, क्रूज के अंदर पानी भरता दिखा; पायलट समेत 3 बर्खास्त

MP के जबलपुर में क्रूज हादसे के 28 घंटे बाद नया वीडियो सामने आया है। इसमें क्रूज के अंदर पानी भरता दिख रहा है। जब पानी भरने लगता है, तभी क्रूज के दो कर्मचारी पर्यटकों को लाइफ जैकेट बांटते हैं। तेज हवा, आंधी और ऊंची उठती लहरें क्रूज के अंदर तक घुस रही थीं। इसके बावजूद भी क्रूज को किनारे नहीं लाया गया। हादसे के समय क्रूज ओवरलोड थी, इसमें लगभग 47 पर्यटक सवार थे, लेकिन टिकट केवल 29 लोगों के पास ही थी। मामले में प्रशासन ने क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

पायलट बोले- संभलने का मौका ही नहीं मिला: क्रूज के पायलट महेश ने बताया, ‘सुरक्षा के इंतजाम तो थे, लेकिन अचानक आए तूफान के चलते क्रूज अनियंत्रित हो गया। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।’ महेश को 10 साल का अनुभव है।

लाइफ जैकेट में 4 साल के बच्चे को समेटे मिली मां

अपनी लाइफ जैकेट में 4 साल के बच्चे को इस तरह समेटे मिली मां।

अपनी लाइफ जैकेट में 4 साल के बच्चे को इस तरह समेटे मिली मां।

दिल्ली से घूमने एक परिवार आया था। हादसे में मरीना मैसी और उनके चार साल के बेटे त्रिशान की भी मौत हो गई। मां ने अपनी ही लाइफ जैकेट के भीतर अपने बेटे को समेट लिया था। लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। पिता प्रदीप मैसी और बेटी सिया किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। क्रूज हादसे में अब तक 9 शव मिल चुके हैं। 28 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि तीन बच्चों समेत 4 लोग अब भी लापता हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

4. अखिलेश बोले- असली गिरगिट का काम भाजपा कर रही, साजिश नाकाम हुई तो विधानसभा में प्रस्ताव लाए

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में कहा- कल हम लोग सदन में सीएम योगी को सुन रहे थे। पूरी बीजेपी इस कोशिश में है कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर यह साबित किया जाए कि विपक्ष इसके खिलाफ है। सच्चाई यह है कि भाजपा देश की नारियों, महिलाओं को आरक्षण देना नहीं चाहती।

सपा प्रमुख की 2 बड़ी बातें…

1. भाजपा की साजिश का खुलासा हो गया: सपा प्रमुख ने सीएम के गिरगिट वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा- गिरगिट को करीब से देखिए तो एक रंग से दूसरे रंग में मिलता है। असली गिरगिट का काम तो भाजपा कर रही है। भाजपा की साजिश हार गई, इसलिए ये विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आए। इनकी साजिश का खुलासा हो गया।

2. भाजपा की वजह से लोग कानून नहीं मान रहे: ये नारी वंदन को केवल नारा बनाना चाहते हैं। तभी ये सड़क और सदन में ऐसा कर रहे हैं। इनकी भाषा गिरगिटी है। आप खुद जानते हैं कि असली गिरगिट कौन है। महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं। भाजपा के काम करने के तरीके की वजह से लोग कानून को नहीं मान रहे हैं। न्यायिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं कर रहे।

पूरी खबर पढ़ें…

5. आगरा में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंके, सैकड़ों मीटर लेकर बिजली ऑफिस पहुंचीं

आगरा में बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को शहर से 20 किमी दूर अकोला कस्बे में सैकड़ों महिलाओं ने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ लिए। सिर पर मीटर लेकर गांव के बिजली ऑफिस पहुंच गईं और वहां करीब 500 मीटर तोड़ दिए।

बोरे में बिजली के मीटर लेकर पहुंचे लोग: स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला। कई लोग बोरे में भरकर स्मार्ट मीटर लेकर पहुंचे और उन्हें फेंककर विरोध जताया। इसके बाद महिलाएं और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

महिलाओं ने कहा-

स्मार्ट मीटर उन्हें बर्दाश्त नहीं हैं। स्मार्ट मीटरों की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और बिजली बिलों में हो रही अनियमितताओं की जांच कराई जाए।

पूरी खबर पढ़ें…

6. GST कलेक्शन ₹2.42 लाख करोड़, यह अब तक का सबसे ज्यादा

भारत के ग्रॉस GST कलेक्शन ने अप्रैल महीने में ₹2.42 लाख करोड़ का नया रिकॉर्ड बनाया। पिछले साल के इसी महीने की तुलना में GST कलेक्शन में 8.7% की बढ़ोतरी हुई है। इस महीने नेट GST कलेक्शन ₹2.11 लाख करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 7.3% ज्यादा है।

इम्पोर्ट से होने वाली कमाई में 25.8% की बढ़ोतरी: इस बार GST ग्रोथ में विदेशी व्यापार यानी इम्पोर्ट का बड़ा हाथ रहा है। ग्रॉस इम्पोर्ट रेवेन्यू 25.8% की उछाल के साथ ₹57,580 करोड़ हो गया है। वहीं, ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू यानी घरेलू राजस्व में 4.3% की सामान्य बढ़त देखी गई और यह ₹1.85 लाख करोड़ रहा।

पूरी खबर पढ़ें…

7. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 तक महंगा, 5Kg वाले सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़े

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹2078.50 से बढ़कर ₹3071.50 पहुंच गई है। 5 किलो वाला ‘छोटू’ (FTL) सिलेंडर भी ₹261 महंगा होकर ₹813.50 का हो गया है। इससे रेस्टोरेंट, कैटरिंग और खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

मई में ये 2 बड़े बदलाव भी हुए…

  1. गेम्स तीन कैटेगरी में होंगे- मनी गेम्स (बैन), सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स। मनी गेम्स बैन किए जाएंगे। बाकी प्लेटफॉर्म्स को रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा।
  2. डीजल और हवाई ईंधन का निर्यात सस्ता होगा। सरकार ने डीजल एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी ₹55.5 से घटाकर ₹23 प्रति लीटर कर दी। वहीं, हवाई ईंधन (ATF) पर ड्यूटी ₹42 से घटाकर ₹33 प्रति लीटर कर दी गई है।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. बिजनेस: GST कलेक्शन ₹2.42 लाख करोड़, यह ऑलटाइम हाई: पिछले साल अप्रैल में 2.23 लाख करोड़ आए थे; इम्पोर्ट से होने वाली कमाई 25.8% बढ़ी (पूरी खबर पढ़ें)
  2. पंजाब: सरकार फ्लोर टेस्ट में पास:AAP के 94 में से 88 MLA ने समर्थन किया; कांग्रेस बोली- CM-विधायकों का डोप टेस्ट कराओ, स्पीकर का इनकार (पूरी खबर पढ़ें)
  3. नेशनल: मणिपुर में दो बच्चों के शव 24 दिन से रखे: 7 अप्रैल को घर पर बम हमले में जान गई थी; दादा बोले- हमें हत्यारे चाहिए (पूरी खबर पढ़ें)
  4. नेशनल: सुप्रीम-कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी: कहा- बिना बताए भारत न छोड़ें; कांग्रेस बोली- खेड़ा को डराने के लिए 60 पुलिसकर्मी भेजे गए (पूरी खबर पढ़ें)
  5. नेशनल: केंद्र ने नागरिकता नियमों में बदलाव किए: अब ऑनलाइन होगा आवेदन, सरकार बोली- यह अधिकार नहीं, विशेषाधिकार (पूरी खबर पढ़ें)
  6. इंटरनेशनल: दावा- एपस्टीन ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा: 7 साल से अदालत में सील, जांच एजेंसियों को भी नहीं मिला यह अहम सबूत (पूरी खबर पढ़ें)
  7. पंजाब: अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला: अब शाम 6 से 6:30 बजे तक होगी, हजारों लोग पहुंचते हैं (पूरी खबर पढ़ें)
  8. एमपी: धार हादसे में किसी ने बेटी खोई, किसी ने पत्नी: शादी तय होने के 3 दिन बाद युवती की मौत; बुजुर्ग बोले-अब पोता ही सहारा (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

7 साल का बच्चा तैरकर श्रीलंका से भारत पहुंचा

झारखंड के 7 साल के इशांक ने श्रीलंका से भारत तक 29 किमी समुद्र तैरकर पार किया। उन्होंने 9 घंटे 50 मिनट में दूरी पूरी कर सबसे कम उम्र में रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने तमिलनाडु के जय जसवंत का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। जसवंत ने 10 साल की उम्र में यह दूरी 10 घंटे 30 मिनट में पूरी की थी

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

मिथुन राशि वालों के रुके काम पूरे होने के योग हैं। कर्क राशि वालों के लिए कंसल्टेंसी से जुड़े काम फायदेमंद रहेंगे। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.