Mohali Shooting Case | Ex-Sarpanch Husband Rajnish Kumar Shot By Veteran

गोली लगने के बाद पूर्व सरपंच के पति रजनीश को मौके से ले जाया गया। इनसेट में रजनीश कुमार की फाइल फोटो

मोहाली में पूर्व सरपंच के पति रजनीश कुमार को गोली मारने के मामले में बड़ा दिलचस्प ट्विस्ट आया है। सियालबा के रहने वाले आरोपी पूर्व फौजी महिंदर सिंह उर्फ मिंदा ने गोली चलाने से पहले पूर्व सरपंच के पति से ही 100 रुपए शराब पीने के लिए उधार लिए थे।

.

रुपए लेते समय महिंदर ने रजनीश कुमार से कहा था कि आज किसी को गोली मारनी है। उस समय रजनीश को लगा कि शायद महिंदर हंसी-मजाक कर रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद महिंदर शराब पीकर आया तो दुकान के बाहर बैठे रजनीश पर फायरिंग कर दी।

सिलायबा के ही रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि इस दौरान लोग इकट्ठे हो गए थे। लोगों ने पूर्व फौजी से राइफल छीनी। अगर थोड़ी सी चूक हो जाती तो कई लोगों की जान जा सकती थी, क्योंकि उस समय वहां कई बच्चे खेल रहे थे।

वहीं, जांच अधिकारी परमिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी रिटायर्ड फौजी ने 3 फायर किए, जिसमें से एक गोली (लाल घेरे में) दीवार पर लगी।

आरोपी रिटायर्ड फौजी ने 3 फायर किए, जिसमें से एक गोली (लाल घेरे में) दीवार पर लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई वारदात की पूरी कहानी

  • अचानक आया और फायरिंग शुरू कर दी: मौके पर मौजूद रहे अभिजीत सिंह ने बताया कि बाजार बहुत बड़ा है। शनिवार (1 अगस्त) होने की वजह से चहल-पहल ज्यादा थी। बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पूर्व फौजी महिंदर सिंह आया। कोई जब तक कुछ समझ पाता, उसने रजनीश कुमार पर फायरिंग कर दी। एक फायर रजनीश को लगा, जबकि दूसरा फायर दीवार में लगा और तीसरा हवाई फायर था। अगर उसे मौके पर काबू न किया जाता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था।
  • लगा कि बम चला, युवकों ने उससे राइफल छीनी: विजय कुमार ने बताया कि जब गोली चली तो वह अपने घर के अंदर थे। पहली बार ऐसा लगा मानो बम फटा हो। जब बाहर आए तो दूसरा फायर हुआ। ऐसे में उनकी भैंस तक डर गई। उन्होंने कहा- मैंने आवाज लगाई, “कौन है?” बदले में कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मौके पर आकर देखा कि दुकानदार रजनीश के पेट में गोली लगी थी।
  • पेट में लगी थी गोली, मैंने पहुंचाया पीजीआई: पड़ोसी दुकानदार शिव कुमार ने बताया- हमारा घर दुकान के साथ ही अटैच है। मैं घर के अंदर सो रहा था। मुझे अचानक 2 फायर होने की आवाज सुनाई दी। पहले लगा कि बम चला। जब बाहर आकर देखा तो पड़ोसी के पेट में गोली लगी थी। रजनीश कुमार अपना पेट पकड़कर खड़े थे। इसके बाद मैंने ज्यादा देर न करते हुए उन्हें पीजीआई पहुंचाया, जहां रात को उनका ऑपरेशन हुआ।

जांच अधिकारी बोले- अभी तक बयान देने में घायल अनफिट

थाना माजरी में तैनात मामले के जांच अधिकारी परमिंदर सिंह ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि रजनीश पर महिंदर सिंह ने फायरिंग कर दी। उसे पीजीआई ले जाया गया। इसके बाद मैं पुलिस पार्टी के साथ पीजीआई पहुंचा, जहां उसकी हालत गंभीर थी। बयान लेने के लिए पीजीआई के एसएमओ से अनुमति ली गई, लेकिन उसे बयान देने के लिए अनफिट करार दिया गया था।

जांच अधिकारी ने बताया कि मौके पर रजनीश कुमार के भाई विनोद कुमार ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर महिंदर सिंह उर्फ मिंदा के खिलाफ BNS की धारा 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54 और 59 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को खरड़ अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है।

मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है।

बेटियां ऑस्ट्रेलिया-कनाडा में सेटल, बेटा प्राइवेट जॉब करता है

इलाके के लोगों ने बताया कि आरोपी महिंदर सिंह का परिवार काफी संपन्न परिवारों में गिना जाता है। उनका अपना रसूख है। उनकी 2 बेटियां ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में सेटल हैं, जबकि इकलौता बेटा मोहाली की एक नामी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। परिवार के पास अच्छी-खासी जमीन भी है। इसके अलावा उन्हें आर्मी से पेंशन भी मिलती है।

सेल्फ सिक्योरिटी के लिए ले रखा था हथियार

लोगों ने बताया कि आरोपी महिंदर सिंह ने सेल्फ सिक्योरिटी के लिए हथियार रखा था। हालांकि, बाद में उसने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की। अब पुलिस ने जिला प्रशासन को चिट्‌ठी लिखकर पूछा है कि नशा करने वाले व्यक्ति का आर्म्स लाइसेंस कैसे जारी किया गया? अब प्रशासन उसके लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया की जांच करेगा।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

मोहाली में पूर्व सरपंच के पति पर फायरिंग का VIDEO:3 गोलियां लगीं, रिटायर्ड फौजी घर से लाइसेंसी राइफल लाया; चंडीगढ़ में जॉब कर रहा

मोहाली में रिटायर्ड फौजी ने पूर्व सरपंच के पति पर फायरिंग कर दी। इसमें उन्हें 3 गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई। फायरिंग के बाद आरोपी घर में छिप गया। सूचना के बाद पुलिस उसके घर पहुंची और कॉलर से पकड़कर अपने साथ ले गई। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.