MLA सुरेन्द्र मैथानी ने डिप्टी CM से की मुलाकात:कानपुर में कार्डियोलॉजी और चेस्ट हॉस्पिटल को अंडरपास से जोड़ने रखी मांग


गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गंभीर मरीजों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए हैलट अस्पताल (एलएलआर), एलएलआर कार्डियोलॉजी संस्थान और मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल के बीच अंडरपास बनाने की मांग उठाई है। मंगलवार शाम उन्होंने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर इस संबंध में मांगपत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि तीनों प्रमुख अस्पतालों के बीच भारी ट्रैफिक के कारण एम्बुलेंस अक्सर जाम में फंस जाती हैं। हार्ट और अन्य गंभीर मरीजों के लिए हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अस्पताल पहुंचने में देरी मरीजों की जान पर भारी पड़ सकती है। सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि यह सिर्फ अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव नहीं, बल्कि हजारों मरीजों की जान बचाने से जुड़ा विषय है। यदि अस्पतालों के बीच निर्बाध आवागमन की व्यवस्था हो जाए तो मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक प्रभावी होंगी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से जनहित को देखते हुए अंडरपास निर्माण को जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया। इस पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रस्ताव को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने उम्मीद जताई कि अंडरपास बनने से कानपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और गंभीर मरीजों को समय पर जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *