Mau Police Line ASP Inspects Vehicles, Barracks & Fitness Parade

सुशील सिंह | मऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह 8:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस बनाए रखने के लिए दौड़ भी आयोजित की गई।

निरीक्षण के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए वाहनों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली और उनकी जांच भी की।

इसके उपरांत, उन्होंने क्वार्टर गार्ड, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक और पूरे पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *