- Hindi News
- National
- Mamata Banerjee Challenges Bhabanipur Election Result Calcutta High Court
कोलकाता16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ममता बनर्जी मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव रिजल्ट को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने अपनी याचिका में कोर्ट से रिजल्ट की वैधता पर विचार करने की मांग की है।
भवानीपुर सीट पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हराया था। यह सीट पहले ममता बनर्जी के पास थी। उन्होंने इस सीट पर काउंटिंग के दौरान अनियमितताओं और अपने साथ मारपीट के आरोप भी लगाए थे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आया था। पहली बार राज्य में भाजपा को जीत मिली थी। भाजपा ने 208 सीटों पर और TMC को 80 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भाजपा के शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बने थे।

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रिजल्ट से एक दिन पहले काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा हुआ था। TMC कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि BJP के झंडे वाली कार को बिना जांच स्ट्रॉन्गरूम परिसर में एंट्री दी गई।
वहीं भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर में ममता बनर्जी करीब 4 घंटे रहीं थीं। बाहर आकर उन्होंने आरोप लगाया था कि मुझे अंदर धक्का दिया गया और पीटा गया। भाजपा की यह जीत नहीं बल्कि लूट है।
———————————————–
ये खबर भी पढ़ें…
ममता बोलीं- पुलिस TMC कार्यकर्ताओं को धमकी दे रही, लेकिन मैं विरोध करती रहूंगी, लडूंगी या मर जाऊंगी

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले, चुनाव के बाद हिंसा और फेरीवालों को हटाने के विरोध में धरना दिया। धरना स्थल पर बनर्जी ने कहा- हमें मंच बनाने और माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं दी गई। पुलिस TMC वर्कर्स को प्रदर्शनों में हिस्सा न लेने की धमकी दे रही है लेकिन मैं विरोध करती रहूंगी। पूरी खबर पढ़ें…
