Mahamana Express Train Halt: Break Pad Issue Halts Train for 22 Mins

कुंदन पाल | ललितपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर-टीकमगढ़ रेलमार्ग पर उदयपुरा रेलवे स्टेशन के पास भोपाल से खजुराहो जा रही महामाना एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के पहिए से धुंआ निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को तत्काल रोका गया और यात्री नीचे उतर गए।

जांच में पता चला कि पहिए में ब्रेक पैड फंसने के कारण धुंआ निकल रहा था। इस गड़बड़ी को ठीक करने के बाद ट्रेन लगभग 22 मिनट बाद सुबह 10:39 बजे अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो सकी।

यह घटना शनिवार सुबह 10:17 बजे हुई, जब ट्रेन संख्या 22163 महामाना एक्सप्रेस उदयपुरा स्टेशन के निकट पहुंची थी। कोच डी-4 के पहियों से धुंआ निकलते देख यात्रियों ने शोर मचाया, जिसके बाद ट्रेन रोकी गई।

झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महामाना एक्सप्रेस के डी-4 कोच के पहिए में ब्रेक पैड फंसने के कारण धुंआ निकला था। खराबी दूर करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *