लुधियाना और जगराओं में परिजनों की लाशें घर पहुंचने पर परिजन रोते-बिलखते दिखे।
वृंदावन में नाव हादसे में मारे गए लुधियाना के लोगों की लाशें घर पहुंच गई हैं। लुधियाना के दुगरी में अंजू गुलाटी, राकेश गुलाटी और मीनू बंसल शामिल हैं। जिनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मीनू बंसल के बेटे निखिल बंसल ने कहा कि उसकी बहन डिंकी बंसल अभी ल
.
जगराओं में 5 लोगों, कविता बहल, चरणजीत, मधुर बहल, पिंकी बहल और ईशान कटारिया की लाश पहुंची हैं। यहां लोगों की भारी भीड़ जमा है।
कल (10 अप्रैल) को हुए हादसे में पंजाब के 10 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें लुधियाना के एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। इनमें मधुर बहल, उसकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चरणजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं।

लुधियाना में लाश घर पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन।
वहीं हादसे के बाद 2 बसों में गए 130 लोगों में से हादसे में बचे लोग घर लौट आए हैं। इनमें 90 जगराओं जबकि बाकी अन्य शहरों से थे। 9 अप्रैल की शाम को रवाना हुई बस में इन्होंने 4 दिन की वृंदावन यात्रा करनी थी लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया है।
वहीं वृंदावन में अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी 5 लोग लापता हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्मी भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। पुलिस ने आरोपी नाव वाले पप्पू निषाद को हिरासत में ले लिया है। वह नाव डूबने के बाद लोगों को मरता छोड़कर वहां से फरार हो गया था।

हादसे से पहले और डूबते के PHOTOS…

ये हादसे से पहले का फुटेज है। किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। राधे-राधे जप रहे थे।

नाव के पलटने के बाद नदी में डूबते श्रद्धालु।
वृंदावन नाव हादसे में मारे श्रद्धालुओं के आखिरी पल:राधे-राधे भजन गाते VIDEO वायरल, लुधियाना की महिला बोली-आधे घंटे में बोट पलटी
वृंदावन हादसा-10 पर्यटकों की मौत, 5 अभी लापता:यमुना में 250 गोताखोर तलाश कर रहे; लोगों को मरता छोड़कर भागा नाव मालिक गिरफ्तार
इस मामले के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…