Lucknow – KGMU – LARI Cardiology – patient death

KGMU के लारी कार्डियोलॉजी में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया।

KGMU के लॉरी कार्डियोलॉजी में इलाज के आए मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है 9 महीने पहले खास तरह का पेसमेकर डाला गया था। जिसके खराब होने से मरीज की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत क

.

ये है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक दुबग्गा निवासी 36 साल के हदय रोगी आशीष साहू की मंगलवार को लॉरी में मौत हो गई। भाई मुकुल साहू ने बताया कि आशीष हार्ट पेशेंट था। बीते साल सितंबर में लॉरी में इंट्रा कार्डियक डिवाइस ICD लगाया गया था।

अस्पताल प्रबंधन ने लगाई गई मशीन पर डॉक्टरों ने 10 साल तक चलने का आश्वासन दिया था। हालांकि, मशीन 9 महीने के भीतर ही खराब हो गई। शनिवार को डॉक्टरों ने बताया था कि मशीन काम नहीं कर रही है। नई मशीन लगाने का खर्च करीब आठ लाख बताया गया था। पुरानी मशीन पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये खर्च हुए थे, जिसमें मुख्यमंत्री कोष से 2.75 लाख रुपये मिले थे।

मुकुल साहू के अनुसार, मंगलवार सुबह आशीष को अचानक सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि खराब मशीन और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि मशीन के लिए उन्हें अपनी खेती का कुछ हिस्सा बेचना पड़ा था। आशीष के परिवार में उनकी पत्नी किरन साहू और एक बेटा है।

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि ये बेहद गंभीर मामला है। इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिले तो कार्रवाई होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *