LU में UG पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू:LURN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन खुला, 31 मई तक आवेदन का अवसर


लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत UG स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की शुरुआत हो गई है। इसके लिए LURN पोर्टल भी खोल दिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक, इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले 100 रुपये का शुल्क खर्च कर LURN पंजीकरण कराना होगा। इसे स्टूडेंट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के लिंक के माध्यम से कर सकते हैं। LURN पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत LU परिसर और केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया में शामिल कॉलेजों में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें पाठ्यक्रमानुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है। इतनी सीट पर दाखिले के अवसर प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव के मुताबिक विश्वविद्यालय में बीए एनईपी रेगुलर 1338 व सेल्फ फाइनेंस 671, बीएससी बायो एनईपी रेगुलर 312 व सेल्फ फाइनेंस 150, बीएससी मैथ्स एनईपी रेगुलर 562 व सेल्फ फाइनेंस 323, बीएससी कृषि सेल्फ फाइनेंस 150, बीकॉम ऑनर्स 300, बीकॉम एनईपी रेगुलर 562 व सेल्फ फाइनेंस 400, एलएलबी इंटीग्रेटेड पांच वर्षीय 300 व 30 एनआरआई, बीसीए 450, बीबीए 525, डीफार्मा 66, बीए या बीएससी योगा 75 और बीवोक रिन्यूबल एनर्जी व शास्त्री की 31-31 सीटें हैं। इसी तरह बीवीए या बीएफए रेगुलर 64 व सेल्फ फाइनेंस 55 और बीएचएमसीटी की 75 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। देना होगा इतना शुल्क विश्वविद्यालय ने सामान्य, ओबीसी और ईडबल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए UG पाठ्यक्रमों में 1200, यूजी प्रोफेशनल का 1500 और डीफार्मा का आवेदन शुल्क तय किया है। जबकि एससी, एसटी के लिए 600 रुपये और 750-750 रुपये निर्धारित हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *