Kolkata Taratala Warehouse Dhaha | Several Trapped, Army Bachaav Abhiyan

  • Hindi News
  • National
  • Kolkata Taratala Warehouse Dhaha | Several Trapped, Army Bachaav Abhiyan

कोलकाता1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हादसा तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर हुआ है। - Dainik Bhaskar

हादसा तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर हुआ है।

कोलकाता के पश्चिमी इलाके तारातला में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50-55 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, अब तक 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

PTI के अनुसार, यह हादसा तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम में हुआ। गोदाम की छत दोपहर 1.30 बजे के आसपास अचानक ढह गई।

अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। सेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किए हैं।

घटना की तस्वीरें…

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *