KGMU HRF Store Construction Controversy

KGMU के शताब्दी में HRF स्टोर निर्माण में खराब क्वालिटी के ईट प्रयोग में लाने का मामला सामने आया।

KGMU के शताब्दी में घटिया ईंट से एचआरएफ स्टोर का निर्माण अफसर करवा रहे हैं। इंजीनियर-ठेकेदार की मिलीभगत से आधे से ज्यादा निर्माण पूरा हो गया है। इसके बाद भी किसी भी जिम्मेदार की घटिया निर्माण पर निगाह तक नहीं गई। रविवार को इस घटिया निर्माण का वीडियो

.

KGMU शताब्दी के ग्राउंड फ्लोर पर बने न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में एचआरएफ स्टोर का निर्माण चल रहा है। निर्माण में पीली ईंट लगाई जा रही है। यह निर्माण का सामान शताब्दी के गेट पास रखा हुआ है। संस्थान में इस तरह के घटिया निर्माण को लेकर किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया। इसमें पीली ईंट की गुणवत्ता भी वीडियो में दिखाई। दोनों ईंट टकराने पर टूट जा रही है। पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ है। इससे संस्थान के इंजीनियर-ठेकेदारों को कठघरे में खड़ा किया।

मामले के जांच के आदेश

KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने दावा किया है मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिले तो संबंधित इंजीनियर व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *