![]()
कानपुर के करीब एक दर्जन इलाकों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। केस्को की ओर से एचटी लाइन डालने और यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में दो-दो घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए 2
.
इन इलाकों में रहेगा शटडाउन
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पनकी बी ब्लॉक, ई ब्लॉक एलआईजी, एलआईसी कॉलोनी, दयानंद विहार, प्रेसिडेंट हाउस क्षेत्र, लाल बंगला मार्केट, कालीबाड़ी मंदिर के आसपास, परदेवनपुर और काज़ीखेड़ा में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान इन इलाकों में एचटी लाइन और यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लवकुश पुरम, मोहन गेस्ट हाउस क्षेत्र और शिवली रोड के आसपास बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यहां भी विभाग की ओर से बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए जरूरी कार्य कराया जाएगा।
शटडाउन का कारण केस्को के मीडिया प्रभारी के अनुसार शहर में बेहतर बिजली व्यवस्था और निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह काम किया जा रहा है। निर्धारित कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है।