Heavy Rain Alert Bihar Uttarakhand

  • Hindi News
  • National
  • Heavy Rain Alert Bihar Uttarakhand | Yamunotri Highway Blocked School Close

नई दिल्ली42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में फिर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। सोमवार को भी पूर्वी हिस्से के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बाढ़ प्रभावित सतना में 1 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी है।

य़ूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। रामघाट पर सोमवार रात सीढ़ियों तक पहुंच गया। कक्षा 8 तक के स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी कर दी गई है।

बिहार के पटना, लखीसराय, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर, बेगूसराय, अररिया और मुंगेर में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे रणाचट्टी के पास पहाड़ी से मलबा और पेड़ गिरने के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। एनएच विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मलबा और गिरे पेड़ों को हटाने में जुटी है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी के चंदौली में वाटरफॉल में फंसे पर्यटकों को पुलिस और वन विभाग की टीम ने बचाया।

यूपी के चंदौली में वाटरफॉल में फंसे पर्यटकों को पुलिस और वन विभाग की टीम ने बचाया।

उत्तराखंड में बागेश्वर-गरुड़ मार्ग के रवाईखाल क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा आने के चलते सड़क बंद हो गई है।

उत्तराखंड में बागेश्वर-गरुड़ मार्ग के रवाईखाल क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा आने के चलते सड़क बंद हो गई है।

एमपी के सिंगरौली में देवसर-बरगवां मार्ग पर खाक पुलिया पार करते समय बाइक सवार पति-पत्नी बाढ़ में बह गए।

एमपी के सिंगरौली में देवसर-बरगवां मार्ग पर खाक पुलिया पार करते समय बाइक सवार पति-पत्नी बाढ़ में बह गए।

शिमला के खलीणी में बीती शाम भारी बारिश के बाद सड़क किनारे पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुईं दो गाड़ियां।

शिमला के खलीणी में बीती शाम भारी बारिश के बाद सड़क किनारे पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुईं दो गाड़ियां।

बिहार के बेगूसराय में गंगा की बाढ़ में लगभग 50 हजार लोग घिरे हुए हैं।

बिहार के बेगूसराय में गंगा की बाढ़ में लगभग 50 हजार लोग घिरे हुए हैं।

उत्तरकाशी में गंगोरी-ढोढीताल सडक बह गई है। इसके चलते जान जोखिम में डालकर पहाड़ी रास्ते से गुजरते हुए टीचर्स-स्टूडेंट्स।

उत्तरकाशी में गंगोरी-ढोढीताल सडक बह गई है। इसके चलते जान जोखिम में डालकर पहाड़ी रास्ते से गुजरते हुए टीचर्स-स्टूडेंट्स।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.