कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें… जाजमऊ में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने देर रात सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। SDO को फोन कर कहा- हम लोग परिवार वाले हैं। घंटों से यहां बैठे हैं। आप पब्लिक के बहनोई फूफा नहीं जो आपके सम्मान में इंतजार करें। इतनी द
.
सपा सांसद सनातन पांडेय ने कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर को चैलेंज दिया। बोले- किसी भी गठबंधन के सहारे आएं, विधानसभा जीत कर दिखा दें। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें-
1- कंटेनर ने 2 ट्रैफिक सिपाहियों को कुचला, एक की मौत; सड़क पर ट्रक के डॉक्यूमेंट चेक करते वक्त टक्कर मारी

कानपुर के बर्रा एलिवेटेड रोड पर तड़के ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैफिक कांस्टेबल जितेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों झारखंड नंबर के ट्रक की जांच कर रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक रितेश कुमार यादव की भी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
2- शहर के नाले देखने निकलीं मेयर प्रमिला पांडेय, VIP रोड पर जलभराव को लेकर नाराजगी जताई

कानपुर में बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर सोमवार को मेयर प्रमिला पांडेय ने सीसामऊ नाले का निरीक्षण किया और वीआईपी रोड पर जलभराव को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा। कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। टैफ्को क्षेत्र में नाले पर अवैध कब्जा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। पढ़ें पूरी खबर…
3- शादी से इनकार पर रिटायर्ड IAS के बेटे की हैवानियत, बहन बोली- लोग नहीं बचाते तो बहन को मार डालता

कानपुर के बिठूर में रिटायर्ड IAS अधिकारी के बेटे देवाशीष निगम के महिला पर जानलेवा हमले के मामले में पीड़िता की बहन ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी लंबे समय से उनकी बहन पर शादी का दबाव बना रहा था। शनिवार को जब बहन ने शादी से इनकार किया तो उसने बेरहमी से हमला कर दिया। बहन ने कहा- अगर आसपास के लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो आरोपी उसकी जान ले लेता। पढ़ें पूरी खबर…
4- सपा सांसद का ओमप्रकाश राजभर को चैलेंज: बोले- किसी भी गठबंधन के साथ आएं और जीत कर दिखाएं

सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहा- अखिलेश ने ही राम मंदिर मामले को सामने लाने का काम किया, लेकिन इस मामले में हो रही एसआईटी जांच स्क्रिप्टेड लग रही है। क्योंकि इसमें छोटी मछलियों को तो फंसा दिया गया। बड़ी मछलियों को बचा लिया। सांसद ने ओम प्रकाश राजभर को भी चैलेंज किया। कहा- उनको पहले भी हराया है, अब भी किसी विधानसभा से सामने चुनाव लड़ लें। पढ़ें पूरी खबर…
5- गोलू मर्डर केस के आरोपी ईशाक ने सरेंडर किया, पुलिस छापेमारी करती रही और वह कोर्ट पहुंचा

महाराजपुर में चर्चित गोलू हत्याकांड के एक नामजद आरोपी ईशाक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस दूसरे फरार आरोपी नवीन की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। गोलू सिंह का शव 16 जून को हाईवे किनारे मिला था और पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी। परिजनों की तहरीर पर ईशाक, नवीन और छोटे पासवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
6- महापौर के पैर भी छुए, लेकिन सीवर लाइन नहीं मिली; वार्ड 38 के पार्षद ने लगाए आरोप

कानपुर के वार्ड-38 जूही हमीरपुर रोड में भाजपा पार्षद हरि स्वरूप तिवारी ने नगर निगम पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि महापौर के पैर तक छुए, लेकिन वार्ड को सीवर लाइन तक नहीं मिली और उनकी फाइलें तक फाड़ दी जाती हैं। वार्ड में जगह-जगह सीवर का गंदा पानी, टूटी सड़कें, बजबजाती नालियां, पेयजल संकट और कूड़े के ढेर से लोग परेशान हैं। पढ़ें पूरी खबर…
7- पति से तंग होकर महिला ट्रेन के आगे कूदी, पिटाई से आहत थी, ढाई लाख खर्च कर कराया था इलाज

गोविंद नगर क्षेत्र में 33 वर्षीय विवाहित महिला ने कथित तौर पर घरेलू कलह से परेशान होकर ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, पति की शराब की लत को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था और घटना से पहले भी मारपीट हुई थी। महिला दो दिन से लापता थी, जिसके बाद पुलिस ने फोटो और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान कराई। पढ़ें पूरी खबर…
8- सांसद बोले- राजनीति के लिए बच्चों को मोहरा न बनाएं, प्राइमरी स्कूल में 2 स्मार्ट क्लास का शिलान्यास छात्र से कराया

परमट प्राथमिक विद्यालय में सांसद निधि से बनने वाली दो स्मार्ट क्लास का शिलान्यास किया गया। 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इन स्मार्ट क्लास का शिलान्यास मुख्य अतिथि के रूप में इसी स्कूल के 9 वर्षीय छात्र कुमार शिवांशु ने किया। रमेश अवस्थी ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए काम होना चाहिए, न कि शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक अखाड़ा बनाया जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
9- बिजली कटौती से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन, SDO को फोन कर बोले- आप पब्लिक के बहनोई-फूफा नहीं, जो सम्मान में घंटों इंतजार करें

जाजमऊ स्थित छवीलेपुरवा उपखंड क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोगों ने सोमवार देर रात सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक नारेबाजी की और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। SDO को फोन कर कहा- हम लोग परिवार वाले हैं। घंटों से यहां बैठे हैं। आप पब्लिक के बहनोई फूफा नहीं जो आपके सम्मान में इंतजार करें। इतनी देर से कहां हैं। पढ़ें पूरी खबर…
10- कानपुर चिड़ियाघर में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा बंद, 10% की छूट खत्म

कानपुर चिड़ियाघर में फिलहाल ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा बंद कर दी गई है। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट पर मिलने वाली 10 प्रतिशत की छूट भी समाप्त हो गई है। अब पर्यटकों को टिकट काउंटर से ही नकद या यूपीआई के माध्यम से टिकट खरीदना होगा। जू निदेशक ने बताया कि नई तकनीकी व्यवस्था लागू होने के बाद ऑनलाइन टिकट सुविधा दोबारा शुरू की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…