रामलीला में श्रीराम ने किया ताड़का वध और अहिल्या उद्धार:मुरादाबाद में मंचन के तीसरे दिन दर्शकों ने जय श्रीराम के जयघोष से बढ़ाया उत्साह


मुरादाबाद के दाऊ दयाल खन्ना नगर रामलीला मैदान में बुधवार को रामलीला के तीसरे दिन श्रीराम की शिक्षा, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के सीन दिखाए गए। दर्शकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। लीला में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की पढ़ाई दिखाई गई। ऋषि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम-लक्ष्मण को लेने राजा दशरथ के दरबार पहुंचे। गुरु वशिष्ठ के कहने पर दशरथ ने उन्हें वन भेजा। वन में विश्वामित्र ने उन्हें विद्याएं सिखाईं। श्रीराम ने ताड़का को मारकर वनवासियों को आजादी दिलाई। फिर अहिल्या उद्धार का सीन दिखाया गया, जहां श्रीराम के पैर छूने से पत्थर बनी अहिल्या को मुक्ति मिली। यह देखकर श्रद्धालु भावुक हुए। रामलीला में नीब करौरी बाबा की झांकी भी थी। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, मंत्री मयंक बंसल, कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल और सदस्य नीरज, संदीप, प्रदीप बंसल मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *