Kanpur Auto Driver Beaten, Head Cracked With Stone Over Woman Hotel Refusal

कानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के कल्याणपुर में दबंगों ने मामूली बात पर एक ऑटो चालक को जमकर पीट दिया। आरोप है कि महिला को होटल छोड़ने से मना करने पर युवकों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक युवक ने पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

महिला को होटल छोड़ने से मना करने पर हमला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही निवासी रंजीत कटियार ऑटो चालक हैं। परिवार में पिता महेश प्राइवेट कर्मी हैं और पांच भाई हैं। रंजीत भाइयों में सबसे छोटे हैं। रंजीत ने बताया कि बीते शनिवार रात करीब 10 बजे वह कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास से एक बुकिंग लेने जा रहे थे। जैसे ही वह बारासिरोही सब्जी मंडी के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद राजेश, प्रिंश, अरुण और सागर ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि राजेश ने उनसे कहा कि सभी को महिला होटल छोड़ दो। इस पर रंजीत ने पहले से बुकिंग होने की बात कहकर मना कर दिया और वहां से जाने लगे। इसी दौरान सभी गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी।

पत्थर मारकर फोड़ा सिर, CCTV में कैद हुई घटना मारपीट के दौरान भीड़ में से एक युवक ने पत्थर उठाकर रंजीत के सिर पर मार दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। भाई को खून से लथपथ देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पड़ोसियों ने फोन कर परिजनों को रंजीत के घायल होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *