Kane Williamson retirement, New Zealand cricket, Lords Test, International cricket, Cricket news, Blackcaps, Cricket farewell, Sports news

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Kane Williamson Retirement, New Zealand Cricket, Lords Test, International Cricket, Cricket News, Blackcaps, Cricket Farewell, Sports News

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इंग्लैंड के लॉर्ड्स में टेस्ट खेलने के बाद विलियमसन ने संन्यास का ऐलान किया। - Dainik Bhaskar

इंग्लैंड के लॉर्ड्स में टेस्ट खेलने के बाद विलियमसन ने संन्यास का ऐलान किया।

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। विलियमसन दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड को कोई ICC खिताब जिताया।

विलियमसन 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) विजेता कप्तान बने थे। उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

विलियमसन ने इंग्लैंड से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच ही संन्यास का ऐलान किया। लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 0 और 18 रन बनाए।

यह टेस्ट हारने के बाद शुक्रवार को विलियमसन ने कहा- पिछले कुछ समय से मैं इस बारे में सोच रहा था और अब यह साफ हो गया है कि अब संन्यास लेने का सही वक्त आ गया है। यह वह टीम है, जिसे मैंने प्यार किया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं लंबे समय तक इस टीम का हिस्सा रहा।

न्यूजीलैंड टीम ने कहा शुक्रिया

न्यूजीलैंड टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ब्लैककैप्स पर पोस्ट की और लिखा कि हमारे महानतम खिलाड़ियों में से एक अब जा रहे हैं। केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। फोटो पर लिखा- शुक्रिया केन।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाए

  • केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 48 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। इनमें 33 टेस्ट, 15 वनडे शतक शामिल हैं।
  • वे न्यूजीलैंड के इतिहास में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरे शतक भी हैं। साल 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विलियमसन ने तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 रन बनाए।
  • विलियमसन ने 2016 से 2024 के बीच कीवी टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने साल 2021 में भारत को हराकर पहली ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीता था।
  • उनकी कप्तानी में टीम 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी। इस दौरान वह 2019 वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। इसके साथ 2019 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता।

—————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

फुटबॉल वर्ल्डकप जीतने का सबसे बड़ा दावेदार स्पेन:18 साल के यमाल ताकत

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया की 48 बेस्ट टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं। ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और EPSN ने एनालिसिस किया और कहा कि इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ा दावेदार स्पेन है। इस टीम का सबसे चर्चित चेहरा हैं 18 साल के लेमिन यमाल। उन्हें 16 गोल करने के लिए स्पेन के सबसे बड़े टूर्नामेंट ला लीगा का प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। साथ ही रोड्री और पेड्री जैसे भरोसेमंद मिडफील्डर्स के ये टीम ताकतवर हैं। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.